पर्यायवाची (अ से क तक)

   पर्यायवाची (अ से क तक )

अँकाई- मूल्यांकन, अंदाजा, आँकने की क्रिया।
अँकुर- अँखुआ, आँख, कोंपल, कलिका, नोक, प्ररोह, कनखा, भराव, उपरोपिका, किसलय, नवपल्लव।
अँगड़ाई-आलस्य दूर करने के लिए शरीर को खींचना, मोड़ना, चेतन होने के लिए उपक्रम करना।
अँगना- कामिनी, वामा, सुंदरी, सुमुखी।
अँगूठी-मुद्रा, मुँदरी, छल्ला, मुद्रिका, अंगुष्ठिका, अंगुलीमुद्रा, अंगुश्तरी।
अँगोछा-गमछा, तौलिया, उपवस्त्र।
अँटसँट-अंडबंड, अव्यवस्थित, अनावश्यक, अनुपयुक्त, ऊटपटांग।
अँतड़ी- आँत, अंतड़ी, अन्त्र।
अँधेर- अँधेरखाता, धाँधली, अन्याय, बेइंसाफी, अशांति, विप्लव।
अंक- संख्या, नंबर, आँकड़ा, निशान, चिन्ह, छाप, गोद, अंकवार, आँक, दाग, धब्बा।
अंकन- अनुरेखन, प्रत्यंकन, अनुरेखण, रेखानुरेखण, अक्स बनाना, खाका बनाना, लेखन।
अंकुश- नियंत्रण, पाबंदी, रोक, अंकुसी, दबाव, गजांकुश, हाथी को नियंत्रित करने की कील, नियंत्रित करने या रोकने का तरीका।
अंग- अंश, अवयव, हिस्सा, संघटक, घटक, उपादान, खंड, भाग, टुकड़ा, शरीर, तन, देह, गात, गात्र।
अंगज- बेटा, लड़का, सुत, सुवन, आत्मज, तनुज, तनय, नन्दन, लाल, पुत्र, रोम, केश, बाल।
अंगजा- बेटी लड़की, सुता, आत्मजा, तनुजा, तनया, नंदिनी, दुहिता, पुत्री।
अंगद- बाजूबंद, भुजबंध, बालिपुत्र, बालिकुमार, तारेय, बालितनय।
अंग-भंग करना- अपंग करना, विकलांग करना, अंगहीन करना, हाथ-पैर काट देना, मोहित करने के निमित, स्त्री की कटाक्ष क्रिया।
अंगार- चिनगारी, अँगारा, दहकता हुआ कोयला, धुँआरहित कोयला।
अंगिया- वक्ष-स्थल को ढँकने के लिए स्त्रियों द्वारा प्रयुक्त अंतर्वस्त्र, बॉडिस, चोली, कुरती, कंचुकी।
अंगी- मुख्य, प्रमुख, प्रभावकारी, रस प्रमुख भाव।
अंगीकरण- स्वीकार, स्वीकारोक्ति आत्म-स्वीकृति, कबूल करना, अंगीकार, मंजूर।
अंगीठी- प्रतप्त कोयलों का समूह रखने को एक पात्र, बोरसी, आतिशदान, सिगड़ी।
अंगूर- दाख, किशमिश, द्राक्षा।
अंग्रेज- फिरंगी, गोरा, आंग्लदेशी।
अंचल- आँचल, पल्ला, पल्लू, छोर, सीमा प्रदेश (सीमांत) क्षेत्र, किनारा, तट।
अंजन- सुरमा, काजल, आँजन, काजल।
अंजाम- नतीजा, परिणाम, फल।
अंजुमन- संघ, सभामण्डली, सभायोजन, संगठन।
अंड- अंडा, डिंबा, अंडकोश, फोता।
अंत- समाप्ति, अवसान, इति, इतिश्री, समापन।
अंतःकरण- अंतर्मन, अंतरात्मा, हृदय, मन।
अंतःपुर- जनानखाना, रनिवास, हरमखाना, महल के भीतर स्त्रियों के रहने की जगह।
अंतर- भिन्नता, असमानता, भेद, फर्क।
अंतरिक्ष- खगोल, नभमंडल, गगनमंडल, आकाशमंडल।
अंतर्गत- शामिल, सम्मिलित, भीतर आया हुआ गुप्त।
अंतर्दृष्टि- ज्ञानचक्षु, सूझ, आत्मचिन्तन।
अंतर्द्वद्व- मानसिक संघर्ष, दुविधा।
अंतर्धान- ओझल, गायब, लुप्त, अदृश्य।
अंतर्धान- गायब, लुप्त, ओझल, अदृश्य।
अंतर्हित- अदृश्य, छिपा हुआ, गायव, लुप्त, गुप्त, तिरोहित।
अंदर- भीतर, आंतरिक, अंदरूनी, अभ्यंतर।
अंदाज- अंदाजा, अटकल, कयास, अनुमान।
अंदेशा- सोच, चिन्ता, फिक्र, खटका, भय, खतरा, भास, सन्देह, आशंका, दुविधा, असमंजस, पसोपेश।
अंधकार- तम, तिमिर, तमिस्र, अँधेरा, तमस, अंधियारा।
अंधकारमय- तमोमय, तमाच्छादित तिमिरावृत्त।
अंधा- सूरदास, आँधरा, नेत्रहीन, दृष्टिहीन।
अंधेरी रात- तमी, तामसी, तमस्विनी, श्यामा।
अंब- अंबा, माता, जननी।
अंबर- आकाश, आसमान, गगन, फलक, नभ।
अंबार- ढेर, राशि।
अंबिका- माता, माँ, पार्वती, देवी, दुर्गा, देवकन्या, अंबाष्ठालता।
अंबु- जल, पानी, नीर, क्षीर, सलिल, वारि।
अंबुज- कमल, पंकज, नीरज, वारिज, जलज, सरोज, पदम।
अंबुद- मेघ, बादल, घन, घनश्याम, अंबुधर, घटा।
अंबुनिधि- समुंदर, सागर, सिंधु, जलधि, उदधि, जलेश।
अंश- हिस्सा, भाग, अवयव, खंड टुकड़ा, अंश की भिन्न की रेखा से ऊपर संख्या।
अंशु- रश्मि, किरन, किरण, मयूख, मरीचि।
अंशुमान- सूरज, सूर्य, रवि, दिनकर, दिवाकर, प्रभाकर, भास्कर।
अकड़ जाना- कठोर हो जाना, पथरा जाना, ऐंठ जाना।
अकड़- ऐंठ, तनाव, अभिमान, घमंड, शेखी, घृष्टता, ढिठाई।
अकड़बाज- ऐंठू, गर्वीला, घमंडी, अकड़ूखाँ, अहंकारी।
अकथ- अनिर्वाच्य, अवाच्य, अवचनीय, अकथ्य, वर्णनातीत, अवर्णनीय।
अकल्याण- अशुभ, अमंगल, अहित, अनिष्ट, खराबी, हानि।
अकसर- प्रायः, बहुधा, अधिकतर, प्रायशः, अधिकांशतः।
अकस्मात- अचानक, सहसा, तत्क्षण, संयोगवश, अकारण, अनायास, दैवयोग, यकायक, हठात, एकाएक, एकदम।
अकारण- बेमतलब, बेबात, बेवजह, बेसबब, नाहक, कारणरहित, निष्प्रयोजन।
अकारथ- बेकार, व्यर्थ।
अकाल- दुर्भिक्ष, भुखमरी, कुसमय, काल, दुष्काल, महँगी, मूल्यवृद्धि, तेजी।
अकिंचन- गरीब, निर्धन, दीनहीन, दरिद्र।
अकुलाना- आकुल होना, घबराना, व्याकुल होना, अधीर होना, ऊबना, उकताना।
अकृतज्ञ- अहसान- फ़रामोश, बेवफा, नमकहराम।
अकेला- एकाकी, तनहा, एकमात्र, अद्वितीय, अनन्य, अकेले-अकेले, अकेले-दम।
अकेलापन- एकांतिकता, एकांतवास, एकाकीपन, विविक्ता।
अक्खड़- अनौपचारिक, घृष्ट, नियम विरुद्ध, शिष्टाचार विहीन, गैररस्मी, बेतकल्लुफ।
अक्ल- प्रज्ञा, मेधा, मति, बुद्धि, विवेक।
अक्षर- वर्ण, हरुफ, अविनाशी।
अखंड- पूरा, समूचा, पूर्ण, अविभक्त, अजस्र, निरंतर, लगातार, अक्षय, अक्षुण्ण।
अखंडता- सततता, निरंतरता, अविच्छेदता, अविच्छिन्नता, अछिन्नता, पूर्णता।
अखरना- बुरा लगना, अप्रिय लगना, कष्टदायी लगना, दुःखदायी लगना, खलना।
अखाड़ा- मंडली, मठ, व्यायाम- शाला, मल्लयुद्ध करने का स्थान, तमाशा दिखाने वाले या नाच-गान करने वालों का जमावड़ा, साधुओं की मण्डली।
अखिल- पूरा, समूचा, संपूर्ण, अखंड, अक्षय, अक्षुण्ण।
अखिलेश्वर- ईश्वर, परमात्मा, परमेश्वर, भगवान, खुदा।
अख्तियार- अधिकार, वश, प्रभुत्व, सामर्थ्य।
अगड़म- बगड़म-प्रकाष्ठ, निरर्थक पदार्थ, काठ-कबाड़, बेकार की चीज, अंगड़-खंगड़।
अगणित- असंख्य, बेशुमार, अनगिनत, अनंत, अपार, अमित, अपरिमित, असीम, निस्सीम।
अगम- दुष्कर, कठिन, दुःसाध्य, अगम्य।
अगम, अगम्य- कठिन, दुर्बोध, मुश्किल, दुश्वार, अज्ञेय, अथाह, गहरा, अपार, विकट, बहुत अधिक।
अगर- यदि, जो, यद्यपि, अगरचे।
अगर-मगर (करना)- टालमटोली करना, टालना।
अगल-बगल- आसपास, आजु-बाजू, निकट।
अगला- अग्र, अग्रवर्ती, सामने का, पहले वाला, आगे आने वाला, पहला, प्रथम।
अगस्त्य- शिव, तीर्थ, दक्षिण का एक प्रसिद्ध तीर्थ, एक ऋषि का नाम, वृक्ष।
अगाध- अथाह, गहरा, अज्ञेय, दुर्बोध, अपार, असीम, बहुत।
अगुआ- अग्रणी, मुखिया, नेता, सरदार, नायक, प्रधान, मार्गदर्शक, पुरोगम, पुरोधा, विवाह सम्बन्ध ठीक करने वाला।
अगोचर- अप्रकट, अव्यक्त, इंद्रियातीत, अप्रत्यक्ष, अप्रकाशित, अप्रकाशमान, गुप्त, ईश्वर।
अगोरना- रखवाली करना, पहरा देना, रखाना, चौकीदार करना, यत्न से रखना, प्रतीक्षा करना, इंतजार करना, बाट देखना।
अग्नि संताप- संज्वर, संताप, दाह, झुलस, जलन।
अग्नि- आग, ज्वाला, दहन, धनंजय, वैश्वानर, रोहिताश्व, वायुसखा, विभावसु, हुताशन, धूमकेतु, अनल, पावक, वहनि, कृशानु, वह्नि, शिखी।
अग्निकण- स्फुल्लिंग, चिनगारी।
अग्निकांड- अग्निदाह, प्रचंड अग्नि, दीपन, ज्वलन, प्रचंड ज्वाला, प्रज्वलन।
अग्निज्वाला- ज्वाला, शिखा, अग्निशिखा, भस्मनी, लूक, लुकारी, लपट, लौ।
अग्र- आगा, अग्रभाग, सिरा, नोक, श्रेष्ठ, उत्तम, प्रधान, प्रमुख, मुख्य, अगला, आगामी।
अग्रगण्य- प्रधान, प्रमुख, मुख्य, प्रथम, पहला, प्रसिद्ध, विख्यात, मशहूर, नामवर।
अग्रज- बड़ा भाई, बड़भ्राता, अगुआ, नेता, नायक।
अग्रणी- नायक, नेता, मार्गदर्शक, अगुआ, प्रधान, प्रमुख, मुख्य।
अग्रसूचना देना- पूर्वाभास देना, पूर्वज्ञान कराना, पूर्व चिन्ह बताना, पूर्व लक्षण बताना।
अग्राह्य-अनुचित, अनुपयुक्त, अस्वीकार्य, अमान्य।
अघाना- तृप्त होना, पेट भरना, संतुष्ट हो जाना, छकना, पूर्ण हो जाना, जी भर जाना।
अचंभा- चकित, सन्न, आश्चर्य, ताज्जुब, विस्मय, हैरानी।
अचल- अविचल, अटल, अडिग, निश्चल, दृढ, स्थिर, अटूट।
अचला- धरती, पृथ्वी, मेदिनी, भूमि।
अचवना- मुँह धोना, कुल्ली करना, आचमन करना, अचवन करना।
अचानक- एकाएक, एकबारगी, सहसा, अकस्मात, यक-ब-यक, अनायास, हठात्, दैवयोग से, संयोग से, संयोगवश, अप्रत्याशित रूप से, आकस्मिक रूप से, अनजाने ही।
अचिर- तुरन्त, बिना देरी के, फौरन।
अचीन्हा- बे पहिचाना, अनजान।
अचूक- अमोघ, अनिष्फ़ल, (साधन, औषध आदि के सन्दर्भ में लाक्षणिक प्रयोग) रामबाण, ब्रह्ममास्त्रा।
अचेत- मूर्च्छित, बेहोश, विकल, विह्वल, असावधान, अनजान, बेखबर, नासमझ, मूर्ख, जड़।
अच्छा न लगना- बुरा लगना, अखरना, खलना, चुभना, सालना, एक आँख न भाना, फूटी आँख न भाना।
अच्छा लगना- प्रिय लगना, भाना, पसंद आना, सुहाना, रुचना, नजर में चढ़ना, जँचना, फबना, सजना, शोभा देना।
अच्छा- बढ़िया, बेहतर, भला, चोखा, उत्तम।
अछूत- अस्पृश्य, हरिजन, अंत्यज, अनुसूचित जातीय।
अजनबी- अनजान, अपरिचित, नावाकिफ।
अजय- पराजय, हार।
अजस्र- लगातार, निरन्तर, सिलसिलेवार, क्रमिक।
अजिर- आँगन, सेहन, हवा वायु, पवन, वात।
अजीब- अदभुत, अनोखा, विचित्र, विलक्षण।
अजीर्ण- अपच, बदहजमी।
अज्ञ- मूर्ख, अज्ञानी, बेवकूफ, नासमझ।
अज्ञान- जड़ता, मूर्खता, अविद्या, मोह, अविवेक।
अज्ञानी- निर्बुद्धि, अनभिज्ञ, अज्ञ, मूढ़, अनजान, मूर्ख, बेवकूफ, नासमझ।
अटकना- अड़ना, रुकना, फँसना, बझना, रुकावट पड़ना, बाधा पड़ना, टिकना, ठहरना।
अटकल- अनुमान, अंदाज, कूत।
अटकाना- रोकना, ठहराना, टिकाना, अड़ाना, छेकना, रुकावट डालना, फँसाना, उलझाना, गति रोकना, अवरोध करना।
अटना- समाना, भर जाना, भरना, पर्याप्त होना।
अटल- अविचल, अडिग, स्थिर, अचल।
अटल- स्थिर, अचल, अडिग, अविचलित, चिरस्थायी, पक्का, दृढ, धुव्र, निश्चित, अवश्यम्भावी, नियत, स्थायी, निश्चल, अचर, कृत संकल्प, दृढ़ संकल्प, दृढ़ प्रतिज्ञ, दृढ़ निश्चय, स्थिरमति, हठी, नित्य, अक्षय, शाश्वत, अमर।
अटूट- अखण्ड, निरन्तर, अचल, दृढ़, अटल।
अड़ंगा- बाधा, रुकावट, विघ्न, व्यवधान।
अणु- कण, छोटा टुकड़ा, रज, रजकण।
अण्डाकार- दीर्घवृत्तीय, दीर्घवृत्ताकार, अण्डवृत्ताकार।
अति- बहुत अधिक, अतिशय, अतीव, अत्यधिक, अतिमात्रा, ज्यादा, अनेक, असंख्य, अपार, अपरिमित, असीम, बेशुमार, बेहद, परम, विपुल, निपट, अधिकता, ज्यादती, अनाचार।
अतिक्रमण- संक्रामण, अतिचरन, उत्क्रमण, अतिचार, अवज्ञा उल्लघंन।
अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
अतिथि- मेहमान, अभ्यागत, आगन्तुक, पाहूना।
अतिरिक्त- सिवाय, अलावा, भिन्न, अलग पृथक, विभिन्न, जुदा, न्यारा।
अतिसार- उदरामय, अतीसार, पेचिश।
अतीत- भूत, गत, व्यतीत, पृथक, अलग, जुदा, विरक्त।
अतीत- भूतकाल, विगत, गत, भूत।
अतीव प्रसन्नता- परमानन्द, हर्षातिरेक, हर्षोन्माद, अत्यानन्द, प्रहर्ष, मौज।
अतुल- अमित, असीम, अपरिमित, असमान, अनुपमेय।
अत्यंत- अधिक, अतिशय, अत्यधिक, काफी, बेहद।
अत्याचार- अन्याय, ज्यादती विरुद्धाचरण, शीलाघात, हिंसा, अनाचार, दुष्टता, व्यभिचार, पाप, दुराचार, बलात्कार, आडम्बर, पाखंड, ढकोसला।
अत्याचारी- जालिम, आततायी, नृशंस, बर्बर।
अथाह- अगाध, गहरा, अतलस्पर्शी, अपरिमित, अपार, गंभीर, गूढ़, कठिन।
अदद- गिनती, अंक, संख्या।
अदब करना- श्रद्धा रखना, पूजा-भाव रखना, भक्ति-भाव रखना, सम्मान करना, आदर करना, इज्जत करना, शिष्टाचार।
अदरक- आदी, आर्द्रक, शृंगवेर।
अदला-बदली- विनिमय, आदान-प्रदान, उलटफेर, हेरफेर, परिवर्तन।
अदायगी- ऋण भुगतान, निपटाव, भुगतान, चुकती, भरपायी, वापसी, प्रतिदान, प्रत्यार्पण।
अदालत- कचहरी, न्यायालय, दंडालय।
अदृश्य- अलख, अगोचर, ओझल, अंतर्धान, तिरोहित, लुप्त, गायब, परोक्ष।
अद्भुत- विचित्र, विलक्षण, आश्चर्यजनक, स्वर्गीय, विस्मयजनक, अनोखा, अप्रतिम, दिव्य, अनूठा, असांसरिक, निराला अपूर्व, अलौकिक, अपार्थिव, अतिप्राकृत, लोकातीत, अजीब, अजब।
अद्वितीय- एकाकी, अकेला, एक, बेजोड़, असाधारण, अनुपम, विचित्र, विलक्षण, अद्भुत, अजीब, प्रधान, मुख्य।
अधम- निकृष्ट, निम्न, पतित, नीच, भ्रष्ट, हेय।
अधर्म- विरुद्धाचरण, धर्मोल्लघंन, नीतिभंग, अपराध, कल्मष, दुरित, अघ, दोष, कुकर्म, पातक, अपकर्म, पाप, दुष्कर्म, दुराचार, अनाचार, पापकर्म, गुनाह।
अधार्मिक- धार्मिक मत विरोधी, धर्मविमुख, धर्मविरत, नास्तिक।
अधिकता- बाहुल्य, बहुलता, बहुत्व, बहुविधता, विविधता, बहुरूपता, अनेकरूपता, विभिन्नता, प्राचुर्य, प्रचुरता, अनेकता, आधिक्य, वैपुल्य, विपुलता, पर्याप्ति, यथेष्टता, पुष्कलता, रेलपेल, अतिशयता, बहुतायत, उद्रेक, अतिरेक, अधिकाई, वृद्धि, स्फीति, प्रभूतता।
अधिकांश- भूयिष्ठ, अत्यधिक, अतिशय, अधिकतम, बहुतम, ज्यादातर।
अधिकार क्षेत्र- अधिक्षेत्र, न्यायक्षेत्र, न्याय सीमा, अधिकार सीमा, अमलदारी, अस्तित्व क्षेत्र, प्रभाव क्षेत्र, कार्य क्षेत्र, कर्म क्षेत्र।
अधिकार छोड़ना- स्वत्व त्यागना, हाथ उठा लेना, दावा हटा लेना, दावा छोड़ देना।
अधिकार- प्रभुत्व, आधिपत्य, स्वत्व, स्वामित्व, दावा, हक, अखत्यार, वश, काबू, सत्ता, शासन, अधिकार, शक्ति, प्रभाव, क्षमता, सामर्थ्य, योग्यता।
अधिकारी- हकदार, दावेदार, स्वत्वधारी, स्वामी, कब्जेदार, अधिपति, प्रभु, सत्ताधारी, शासक, पदाधिकारी, अफसर, विज्ञ, पात्र, योग्य।
अधिवक्ता- प्रतिनिधिवक्ता, मुखपात्र, पक्षवक्ता, वकील, नुमाइंदा।
अधीन- मातहत, आश्रित, पराश्रित, परवश, परतंत्र।
अधीनस्थ पदाधिकारी- उपाधिकारी, अधीनस्थ अभिकर्त्ता, सहायक कर्मचारी, निम्न पदाधिकारी, नायब अधिकारी, कनिष्ठ अधिकारी, उपाश्रित अधिकारी, पेशकार।
अधीनस्थ- अतिरिक्त, सहायक, निम्न पदस्थ, उपाश्रित।
अधीर- आतुर, धैर्यहीन, व्यग्र, बेकरार, उतावला।
अधेड़- प्रौढ़त्व, प्रौढ़ावस्था, पक्की उम्र।
अधोलोक- पाताल, रसातल।
अध्यक्ष- सभापति, प्राध्यक्ष, प्रधान, संचालक, प्रबंधक, अधिष्ठाता, नायक, प्रमुख, मुखिया, सरदार, चेयरमैन।
अध्ययन- पठन, पढ़ना, पढ़ाई, पारायण, अवलोकन, निरीक्षण, प्रेक्षण, पर्यवेक्षण, अनुशीलन, परिशीलन।
अध्ययन- पठन-पाठन, पढ़ना, पढ़ाई, पठन।
अध्यापक- शिक्षक, गुरु, उस्ताद।
अनंत- असीम, बेहद, निस्सीम, अपरिमित, अविनाशी, नित्य, अक्षम, अक्षुण्ण, अमर, अतिशय, अधिक, अगणित, असंख्य, बहुत, बेशुमार, आकाश, आसमान, नभ, गगन।
अनकहा- अव्यक्त, अनुक्त, गुप्त, अकथित, अध्वनित।
अनगिनत- अगणित, संख्यातीत, असंख्य, अनगिनत, बेहद, बेशुमार, असीम।
अनजान- अज्ञात, अपरिचित, अनभिज्ञ, भोला-भाला, नासमझ, नादान, सीधा, अज्ञ, अज्ञानी।
अनदेखा- बिनदेखा, अदेखा।
अनन्तर- तदुपरांत, तत्पश्चात्, इसके पश्चात्, इसके बाद, उसकी पीछे, फिर।
अनपढ़- निरक्षर, अशिक्षित, अपढ़।
अनपढ़- मुर्ख, गँवार, अपढ़, अशिष्ट, अशिक्षित, उजड्ड, अक्खड़ जाहिल, निरक्षर।
अनबन- मतभेद, वैमनस्य, विरोध, असहमति, झगड़ा, तकरार, विवाद, बखेड़ा, टंटा।
अनमना- उदास, अन्यमनस्क, उन्मन, विमुख, विरक्त, उदास, गतानुराग, अन्यमनस्क।
अनमोल- अमूल्य, बहुमूल्य, बेशकीमती।
अनवरतता- नित्यता, लगातार, शाश्वतता, चिरन्तनता, चिरस्थायित्व, सनातनता, सातत्य, क्रमबद्धता, निरन्तरता, बिना रुके।
अनाज गोदाम- धान्यागार, धान्यकोष्ठ, कोठार, खत्ती, अन्नागार, अन्नभंडार, गल्ला- गोदाम।
अनाज- अन्न, गल्ला, नाज, खाद्यान्न।
अनाज- अन्न, धान्य, गल्ला, दाना, खाधन्न।
अनाड़ी- अकुशल, अनभिज्ञ, अपटु।
अनाथ- तीम, लावारिस, बेसहारा, अनाश्रित।
अनादर करना- अवज्ञा करना, अपमान करना, उपेक्षा करना, तुच्छ समझना, अवहेलना करना, तिरस्कार करना, हेय समझना, निरादर करना।
अनादर- अपमान, अवज्ञा, अवहेलना, अवमानना, परिभव, तिरस्कार।
अनादर- अवहेलना, अवज्ञा, तिरस्कार, उपेक्षा, उपहास, अश्रद्धा, अवमान, अपमान, तौहीन, हिकारत, अपकर्ष, मानमर्दन, प्रतिष्ठा भंग, परिभव, पराभव, असम्मान।
अनादरपूर्ण- निरादरपूर्ण, असम्मानपूर्ण, अपमानपूर्ण, अवमानी, अपेक्षामय, पराभवपूर्ण।
अनाप-शनाप- अंटसंट, उटपटांग, अव्यवस्थित, बेहिसाब, अपरिमित, असीम, बेहद, निस्सीम।
अनावश्यक- अनपेक्ष, निष्प्रयोजन, व्यर्थ, बेकार, अनपेक्षित, फिजूल, फालतू, गैर-लाजिमी, गैर-जरूरी, गौण।
अनिंद्य- अनिंदनीय।
अनियत- कदाचित, विरला, यदा-कदा।
अनियमित- अनियत, नियमविरुद्ध, बेकायदा, अनियमी, असमान।
अनिवार्य गुण- सहज प्रवृति, नैसर्गिक प्रवृति, स्वाभाविक गुण, अपरिहार्य लक्षण, अत्यावश्यक गुण, भाव, निष्कर्ष।
अनिवार्य- अत्यावश्यक, अपरिहार्य, अवश्यंभावी, परमावश्यक।
अनिश्चय- असमंजस, दुविधा, उलझन।
अनिश्चित- अनिर्णयात्मक, अनिर्णीत, संदिग्ध, संशयात्मक, दोलायमान, विचारधीन, अनियमित, असंबद्ध, अनधिकृत, असंख्य, अगण्य, अस्पष्ट, अस्थिर, भ्रामक, संशयपूर्ण, शंकाकुल।
अनिष्ट- बुरा, अनुचित, अशुभ, अहितकर, अमंगल, अकल्याण, अवांछित, अनभिष्ट।
अनी- कटक, दल, सेना, फौज, चमू, अनीकिनी।
अनुकंपा- कृपा, दया, सहानुभूति।
अनुकरण- नकल, देखादेखी, अनुसरण, अनुगमन, अनुवर्तन, अनुकृति, प्रतिकृति।
अनुकूल होना- अनुरूप होना, ऐक्य होना, एकमत होना, एकरूप होना।
अनुकूल- अनुसार, अनुरूप, मुआफिक, संगत, अविरुद्ध, पक्ष में अभिमत, सामंजस्यपूर्ण, हितकर, लाभदायक, कल्याणकार।
अनुकूलता- अनुयोज़्यता, अविरुद्धता, अनुरूपता, आनुकूल्य, अनुकूलनशीलता, अविमुखता।
अनुचित- अनुपयुक्त, अवांछनीय, अयुक्तसंगत, युक्तहीन, असंगत, नामुनासिब, इष्टप्रतिकूल, बेजा, गैरमाकूल, नाजायज, गैरबाजिब, नीतिविरुद्ध, अनैतिक, असमीचीन, असमयोचित।
अनुज- छोटा भाई, अनुभ्राता, अवरज, कनिष्ठ।
अनुपम- अपूर्व, अतुल, अनोखा, अनूठा, अद्वितीय, अदभुत, अनन्य।
अनुपम- उपमारहित, असाधारण, अप्रतिम, निरूपम, अपूर्व, अद्वितीय, बेजोड़, अतुल, बेनजीर, सुन्दर, बढ़िया, अच्छा, लाजवाब।
अनुपस्थित- गैरमौजूदगी, गैरहाजिरी, अविद्यमानता, अभाव, कमी, रहित, शून्यता।
अनुभव- तजुर्बा, अनुभूति, आपबीती, संवेदनशीलता, इंद्रियबोध क्षमता, इंद्रियबोध शक्ति, संवेदन, संवेदना।
अनुभवहीन- अकुशल, अपटु, अनिपुण, अनाड़ी, अनभ्यस्त, अनुभवरहित।
अनुभवी- कर्मप्रवीण, दक्ष, कुशल, निपुण, जानकार, तजुर्बेकार।
अनुभवी- तजुर्बेकार, जानकार, अनुभवप्राप्त।
अनुमति- इजाजत, सहमति, स्वीकृति, अनुमोदन।
अनुमति-पत्र- अनुज्ञापत्र, आज्ञापत्र, पर्ची, परमिट, परवाना, इजाजतनामा।
अनुमान- अटकल, अंदाज, कयास, कूत, पूर्वानुमान, प्राक्कलन, मूल्यांकन, आकलन।
अनुयायी- अनुगामी, मतावलंबी, भक्त, अनुकर्त्ता, अनुगतिक, समर्थक, नौकर, सेवक, अनुचर, चाकर, दास।
अनुरक्ति- अनुराग, प्रेम, स्नेह।
अनुरूप- आनुषंगिक, सदृश, समरूप, समान, तुल्यरूप, समान, एकरूप, मिलता-जुलता।
अनुरूपता- सामंजस्य, संगति, सादृश्य, संगतता, अनुकूलता, समरूपता, एकरूपता, तुल्यरूपता, समानता।
अनुरोध- विनय, विनती, आग्रह, प्रार्थना।
अनूठा- अदभुत, अनोखा, विलक्षण, अपूर्व।
अनूठा- अनोखा, निराला, विलक्षण, अनुपम, बेजोड़।
अनेक- विविध, नाना, कई, असंख्य, अगणित।
अनेकता- बहुरूपता, वैविध्य, विविधता अनैक्य, विभिन्नता, नानात्व।
अनोखा- विलक्षण, विचित्र, असाधारण, अद्भुत, निराला, अजीब, विस्मयजनक, आश्चर्यजनक, अलौकिक, अपूर्व, अद्वितीय, अप्रतिरूप, अनूठा, बेजोड़, चमत्कारिक।
अन्न- अनाज, गल्ला, नाज, दाना।
अन्य- दूसरा, इतर, और अनंतर, बाद वाला।
अन्यथा- वर्ना नहीं तो, और तरह, और कुछ।
अन्वेषण- जाँच, खोज, अनुसंधान अन्वेषण।
अपकर्ष- अवनति, अधोगति, घटाव, उतार, पतन, अधोपतन।
अपकार- अहित, अमंगल, अनिष्ट, हानि, बुराई, अनुपकार, द्रोह, द्वेष, दुष्क्रिया, मंदकर्म।
अपकारी- कुकर्मी, अनर्थकारी, अहितकारी, अनिष्टसाधक, बुरा करने वाला, दुष्टबुद्धि, कुबुद्धि, पीड़क।
अपढ़ आदमी- अशिक्षित व्यक्ति, निरक्षर व्यक्ति, निरक्षर भट्टाचार्य, अप्रबुद्ध व्यक्ति।
अपना- निज, निजी, व्यक्तिगत, वैयक्तिक, स्वकीय, आत्म, आत्मीय।
अपनाना- स्वीकार करना, ग्रहण करना, आत्मसात् करना, कबूल करना, अख्तियार करना, अंगीकार करना, अपना बनाना, आत्मीयता स्थापित करना, गले लगाना, कलेजे से लगाना, आश्रय देना।
अपनापन- स्वत्व, निजीपन, व्यक्तिगत, अपनत्व, आत्मीयता।
अपने आप- स्वयं, स्वमेव, स्वतः, खुद-ब-खुद, अनायास, बेसाख्ता, बरबस, बेअख्तियार, हठात, यंत्रवत।
अपमानजनक- निरादरपूर्ण, तिरस्कारपूर्ण, उपेक्षापूर्ण, घृणास्पद, पराभवपूर्ण।
अपयश- अपकीर्ति, अयश, अकीर्ति, अपवाद, निन्दा।
अपराध- दुष्कर्म, गुनाह, गलती, दोष, पाप, कसूर, खता, जुर्म।
अपराधी- गुनहगार, कसूरवार, मुलजिम।
अपवित्र- अशुद्ध, नापाक, अस्वच्छ, दूषित।
अपशकुनी- अपशाकुनिक, अनिष्टशंसी, अनष्टिकारी, अमंगलसूचक।
अपहरण- हर लेना, छीन लेना, जबरदस्ती उठा ले जाना, अगवा।
अपार- अनंत, असीम, निस्सीम, बेहद, बेशुमार।
अप्रसन्न- नाराज, उदास, दुःखी, विरक्त, अन्यमनस्क, खिन्न, म्लान, असंतुष्ट।
अप्रसन्नता- खिन्नता, म्लानता, नाराजगी, रंजीदगी, असंतोष, उदासी।
अप्राकृतिक- असहज, असाधारण, अप्राकृत, पैशाचिक, प्रकृति विरुद्ध, अस्वाभाविक।
अप्रिय- अवांछनीय, बुरा, प्रतिकूल, अचारू, बेमजा, नागवार, अरुचिकर, अनचाहा, अप्रीतिकर, विरक्तिजनक, घृणास्पद।
अप्सरा- देवांगना, देवबाला, देववधू, सुरबाला, सुरनारी, सुरसुन्दरी, दिव्यांगना, हूर परी, सुन्दरी, कामिनी, मोहिनी।
अफवाह- गप्प, किंवदंती, जनश्रुति, जनप्रवाद।
अफ़सोस- दुःख, खेद, विषाद, शोक, पश्चाताप, गम, म्लानि।
अब- इस समय, अभी, आज, संप्रति, आजकल, इन दिनों, आगे भविष्य में।
अभद्र- असभ्य, अविनीत, अकुलीन, अशिष्ट।
अभयदान- रक्षावचन, सुरक्षादान, सुरक्षण, रक्षण।
अभागा- हतभाग्य, बदनसीब, भाग्यहीन, अभाग्यशाली, मनहूस, बदकिस्मत, मंदभाग्य, दुःखापन्न।
अभाग्य- दुर्दैव, दुर्भाग्य, अदिष्ट, विधिवाम, कुसमय, बदकिस्मती, भाग्यहीनता।
अभाव-कमी, तंगी, टोटा, हीनता, क्षीणता।
अभिनंदन- स्वागत, सत्कार, आवभगत, अभिवादन।
अभिनय करना- इंगित करना, हाव-भाव व्यक्त करना, नाटकीय प्रदर्शन, स्वाँग।
अभिनेता- नट, भाँड, नाटक पात्र, मंचनायक, अदाकार पात्र, नायक, छद्मवेशी।
अभिन्नता- ऐकात्म्य, ऐक्य, अभेद, तादात्म्य, सायुज्य, एकात्मता, अनन्यता, पूर्णता।
अभिप्राय- तात्पर्य, आशय, विचार, मंतव्य, उद्देश्य, ध्येय, लक्ष्य, प्रयोजन, इरादा, नीयत, मंशा, मुराद, अभिलाषा, इच्छा, आकांक्षा, स्पृहा, कामना।
अभिमन्यु- सौभद्र, पार्थनंदन, पाण्डुपौत्र।
अभिमान- अस्मिता, अहं, अहंकार, अहंभाव, अहम्मन्यता, आत्मश्लाघा, गर्व, घमंड, दर्प, दंभ, मद, मान, मिथ्याभिमान।
अभिमानी- गर्वी, दर्पी, दम्भी, घमंडी, अहंकारी, मदांध, गर्वीला, मगरूर, शेखीबाज।
अभिलेख- शिलालेख, उत्कीर्ण लेख, ऐतिहासिक प्रमाण, लिखित प्रमाण, सुरक्षित विवरण, वृत्तलेख, पुरातत्व ग्रंथ, ऐतिहासिक प्रलेख, तारीखी दस्तावेज।
अभिवादन- नमस्कार, प्रणाम, सलाम, वंदना।
अभेद्य- अकाट्य, अखंडनीय, अटूट, दृढ़, दुर्मेध।
अभ्यास- बार-बार, अनुशीलन, पुनरावृत्ति, मश्क, दोहराव, रियाज, स्वभाव, आदत, बान, टेव।
अमन- शांति, सुकून, सुख-चैन, अमन-चैन।
अमर- चिरंजीवी, अनश्वर, अजर-अमर।
अमरूद- पेरुक, अमृतफल, बिही, सफरी।
अमानत- थाती, धरोहर, उपनिधि, न्यास।
अमानतदार- निक्षेपधारी, न्यासी, प्रन्यासी, न्यासधर, न्यायधारी, धरोहर रक्षक।
अमानता- असादृश्य, असाम्य, वैषम्य, पार्थक्य, पृथकता, विभिन्नता, भिन्नत्व, भिन्नता, भेद, अन्तर, फर्क, विषमता, विभेद, असमता, असदृशता।
अमान्य- अस्वीकार्य, अनधिकृत, नामंजूर, अस्वीकृत।
अमावस्या- कुहू, अमा, अमावस, कृष्णपक्ष की अंतिम तिथि।
अमीर- धनी, मालदार, रईस, दौलतमंद, धनवान।
अमीरी- सम्पन्नता, धनबाहुल्य, वैभव, समृद्धि, मालदारी, दौलतमंदी।
अमूल्य- अनमोल, बहुमूल्य, मूल्यवान, कीमती, बेशकीमती।
अमृत- सुरभोग सुधा, सोम, पीयूष, अमिय, जीवनोदक ।
अयोग्य ठहरना- अनर्हित ठहरना, अपात्र ठहरना, अक्षम ठहरना, अनुपयुक्त बताना, नालायक सिद्ध करना, गुणहीन सिद्ध करना, बेकार सिद्ध करना।
अयोग्य- अक्षम, अनुपयुक्त, अनुपयोगी, नालायक, बेकार, असमर्थ, अगुन सम्पन्न, योग्यताहीन, व्यर्थ, गुणहीन।
अयोग्यता- अनर्हता, अपात्रता, अक्षमता, अनुपयोगिता, अपटुता, अदक्षता, गुणहीनता, अनुपयुक्त।
अयोध्या- अवध, अवधपुरी, विमला, साकेत।
अरण्य- जंगल, वन, कानन, अटवी, कान्तार, विपिन।
अरवी- घुइयाँ, आलुकी, गजकर्ण, अरुई।
अराधना- पूजना, जपना, सुमिरना, स्मरण करना।
अरुचि- जुगुप्सा, घृणा, अप्रीति, विराग, विरक्ति, नापसंदगी, नफ़रत, विराग, विमुखता, अनिच्छा, ऊब, नीरस, बोर।
अरुण- सूर्य, दिनकर, दिवाकर, भास्कर, दिननाथ।
अर्चना- आराधना, पूजा, पूजन, अर्चन।
अर्जुन- धनंजय, कुन्तिसुत, पांडुनंदन, पार्थ, विजयरथ, गांडीवधर, कपिध्वज, सव्यसाचि, धनुर्धर।
अर्थ- धन्, द्रव्य, मुद्रा, दौलत, वित्त, पैसा।
अर्थ- हय, तुरङ, वाजि, घोडा, घोटक।
अर्थहीनता- प्रयोजनहीनता, आशयहीनता, अनर्थकता, धनहीन।
अलंकार- आभूषण, भूषण, विभूषण, गहना, जेवर।
अलग- पृथक, भिन्न, जुदा, न्यारा, अलहदा, विविक्त, विभक्त, असंबद्ध, वियुक्त, विलग, अलग-थलग।
अलगाना- अलग करना, पृथक करना, वियुक्त करना, असंयुक्त करना, असंबद्ध करना।
अलगाना- अलग करना, पृथक करना, वियुक्त करना, असंयुक्त करना, असंबद्ध करना।
अलगाव- विच्छेद, पार्थक्य, अपयोजन, वियोजन, पृथक्करण, पृथकता, विलगता, वियोग, बिलगाव, विश्लेष, विभाजन, असंयोजन, बँटवारा।
अलबेला- बाँका, छैला, रंगीला, रसिक, रसिया, लुभावना, सुहावना, मनोहर, चित्ताकर्षक, मनोरम, मनोरंजक।
अलसाना- सुस्ती करना, ऊँघना, तंद्रित होना, मंद होना, ठंडा पड़ना, सुस्ताना, झपकना, प्रमत्त होना, उनींदा होना, तन्द्रित होना।
अलापना- गीत गाना, गाना गाना, गायन गाना, तराना छेड़ना, स्वरकंपन करना, राग छेड़ना।
अलि- भौंरा, मधुकर, भ्रमर, भृंग, मिलिंद, मधुप, अलिंद।
अलौकिक- असाधारण, अपूर्व, अद्भुत, लोकोत्तर, विलक्षण, विचित्र, अनूठा, अनोखा, असांसारिक, गैर दुनियावी, नैतिक।
अल्प- अप्रचुर, बहुत कम, थोड़ा, नाकाफी, नाममात्र को, न्यून, अत्यल्प, नहीं के बराबर, जरा-सा।
अल्पानुमान- अवमानन, न्यूनानुमान, अल्पमूल्य निरूपण, कम अंदाजा।
अवकाश ग्रहण करना- रिटायर होना, सेवा निवृत्त होना, निवृत होना, कर्म त्याग करना, कार्य निवृत्ति ग्रहण करना, अपदस्थ होना, पदच्युत होना, पेंशन ले लेना, काम से हट जाना।
अवकाश प्राप्त- निवृत्त, कर्म विरत, अवसर प्राप्त, पेंशन प्राप्त, रिटायर्ड।
अवकाश- समय, मौका, छुट्टी, फुर्सत, विश्राम।
अवज्ञा- अवहेलना, अवमानना, अनादर, निरादर, तिरस्कार, अपमान।
अवनति- अधोगति, अपकर्ष, पतन, ह्रास, उतार, घटाव, गिराव।
अवमानना- अनादर करना, अपमान करना, निरादर करना, अवहेलना करना, तिरस्कार करना, उपेक्षा करना।
अवलोकन- निरीक्षण, निरूपण, प्रेक्षण, पर्यवेक्षण।
अवश्य- जरूर, असंशय, निश्चय ही, निःसंदेह, अनिवार्यत, लाजिमी तौर पर।
अवस्था- आयु, उम्र, वय, दशा, हालत, स्थिति।
अविवाहिता- युवती, किशोरी, कुमारिका, कुमारी, बाला अल्पवयस्का, कन्या, कुँवारी।
अविश्सनीय- अविश्वास्य, अयुक्त, अप्रमाणिक, जाली।
अवैध- अमान्य, नाजायज, गैर-क़ानूनी, नियम विरुद्ध, असंगत, नीति विरुद्ध।
अव्यवस्था- क्रमभंग, अनवस्था, अनियमता, अस्तव्यस्तता, अनियंत्रण, गड़बड़।
अव्यवस्थित- क्रमहीन, बेतरतीब, अनियमित, अस्त-व्यस्त, विपर्यस्त, अटपटा, बेतुका, बेढंगा, बेकायदा, बे सिर-पैर का, अंट-संट, अंड-बंड, उलटा-पुलटा, ऊटपटाँग, ऊलजलूल, अनाप-शनाप।
अशकुन- अपशकुन, अशगुन, अशुभ, अमंगल।
अशांति- अस्थिरता, चंचलता, उतावलापन, उकताहट, आकुलता, व्याकुलता, व्यग्रता, असंतोष।
अशिक्षित- अशिष्ट, अपढ़, अनपढ़, मूर्ख, गँवार, उजड्ड, अक्खड़, जाहिल।
अशुद्ध- अपवित्र, दूषित, मलिन, अशुचि, सदोष, दोषयुक्त, ऐबदार, गलत, त्रुटिपूर्ण, झूठा, मिथ्या।
अशुभ- अशिव, अपशकुन, अमंगल, अकल्याण, अहित, पाप, अपवित्र, अशुचि, मलिन, दूषित।
अश्लील- अशिष्ट, ग्राम्य, बेशर्म, गंदा, अभद्र, कुत्सित, फूहड़, लज्जास्पद, लज्जाकर, लज्जाप्रद, बुरा, अपकीर्तिकर, खराब, शर्मनाक, असंस्कृत, गँवारू, भद्दा, देहाती, ओछा, कमीना, असभ्य, अविनीत, अयोग्य, अनुचित, लचर।
अश्लीलता- असभ्यता, बेहूदगी, भद्दापन, गँवारपन, अशिष्टता, बेशर्मी, अभद्रता, फूहड़पन, ओछापन, कमीनापन।
अश्व- हय, तुरंग, घोड़ा, घोटक, हरि, तुरग, वाजि, सैन्धव।
असंतोष- नाराजगी, अतृप्ति, खिन्नता, विराग, अपराग, अनुरक्ति, अभक्ति, अश्रद्धा, असन्तुष्टि।
असंभव- असंभाव्य, नामुमकिन, गैरमुमकिन।
असत्य- झूठ, मिथ्या, मृषा, अवास्तविक, काल्पनिक, बनावटी, जाली, कृत्रिम, कृतक खोटा, असत।
असफलता- विफलता, असिद्धि, नाकामयाबी।
असभ्य- गँवार, असंस्कृत, अशिष्ट, अभद्र, अविनीत, दुःशील, कुशील, अकुलीन, हीनाचार, असौम्य, अननुग्रही, उजड्ड।
असभ्यता- अविनय, अशिष्टता, अभद्रता, ग्रात्यता, गँवारपन, उजड्डपन, वन्याचरण, बर्बरता, निष्ठुरता, घृष्टता, प्रगल्भता, ढिठाई, गुस्ताखी।
असमंजस- दुविधा, उभयसंकट, हिचक, अनिश्चय, उहापोह, कशमकश, किंकर्तव्यविमूढ़ता।
असमान- विषमरूप, विषम, विरोधी, भिन्न, असदृश, असम, अतुल्य, बेमेल।
असरदार- प्रभावशाली, प्रभावपूर्ण, प्रभावी, फ़लप्रद, प्रभावोत्पादक, जोरदार।
असली- यथार्थ, वास्तविक, तथ्यपूर्ण, यथार्थिक, अवितथ, सच्चा, खरा, असल, सत्य, तात्विक।
असहनशीलता- असहिण्णुता।
असहनीयता- सहिष्णुता, अक्षमता, अक्षन्तव्यता, अमर्षणीयता।
असहमति- आपत्ति, विरोध, एतराज, हुज्जत, नापसन्दगी।
असहाय- अनाथ, निःसहाय, बेकस, यतीम, बेसहारा, निराश्रित, विवश, लाचार, वशीभूत, दीन, मजबूर।
असाधारण- अद्वितीय, अन्यतम, अनन्य, अतुल, अतुलनीय, अप्रितम, बेजोड़, बेमिसाल, बेनजीर, लाजवाब, अनुपम, निरुपम, अनूठा, अद्भुत, अनोखा, निराला, विचित्र, विलक्षण, अजब, अजीब, अजीबोगरीब, अपूर्व, विशिष्ट, अपने ढंग का, कमाल का, गजब का, लाखों में एक, धुरंधर, दिग्गज, सिद्ध, प्रसिद्ध।
असाधारणता- अपप्रकृतत्व, अपसामान्यतया, विसामान्यतया, स्तरच्युति, वैरूप्य, विलक्षणता, अस्वाभाविकता।
असावधान- बेपरवाह, लापरवाह, बेखबर, गाफिल, बेहोश, अचेत, प्रमादी।
असावधानी- बेपरवाही, लापरवाही, गफलत, अनवधान, प्रमाद, बेहोशी।
असीम- अपरिमित, अमित, अनंत, असीमित, अपार, असंख्य, अकूत, बेहिसाब, बेहद।
असुन्दर- कुरूप, बदसूरत, बदशक्ल, बेडौल, भौंडा, अनपयुक्त, भद्दा, बेतुका, बेढब, बेढंगा।
असुर-यातुधान, निशिचर, रजनीचर, दनुज, दैत्य, तमचर, राक्षस, निशाचर, दानव, रात्रिचर।
अस्त- तिरोहित, अदृश्य, लुप्त, नष्ट, वस्त, लोप, अदर्शन।
अस्तित्व- सत्ता, वजुद, विद्यमानता, उपस्थिति, मौजूदगी।
अस्त्र-शस्त्र- हथियार, आयुद्य, औजार।
अस्थायी- अस्थिर, क्षणिक, क्षणभंगुर, अनित्य, नाशवान, फानी, सामयिक, आरजी, कच्चा, नापायदार, कागजी।
अस्थिर- विचलित, विकंपित, डगमग, चंचल, चपल, अधीर, अशांत, गतिमान, चलायमान, कंपायमान, दोलायमान, अस्थायी, क्षणभंगुर, अनित्य, नाशवान।
अस्पताल- औषधालय, रुग्णालय, दवाखाना, उपचारगृह।
अस्वीकार करना- इनकार करना, मना करना, नकारना, न मानना, ठुकरा देना, अनंगीकार करना, ग्रहण न करना, खंडन करना, मुकर जाना, प्रत्याख्यान करना।
अस्वीकृति- अमान्य, नामंजूर, अस्वीकार, असम्मति, विरोध, नापसंदगी।
अहंकार- दंभ, गर्व, अभिमान, दर्प, मद, घमंड, मान।
अहंकारी- गर्वित, अकडू, मगरूर, अकड़बाज, गर्वीला, आत्माभिमानी, ठस्सेबाज, घमंडी।
अहसान- उपकार, भलाई, अनुग्रह, कृतज्ञता, आभार।
अहि- साँप, नाग, फणी, फणधर, सर्प।
अहितकर- अनिष्टकारी, कष्टप्रद, अशुभकारी, अमंगलकारी, अकल्याणकर।
अहीर- गोप, ग्वाल, गोपाल, यादव, अहिर, भीर।
आँकना- अंदाजना, अनुमान करना, अंदाजा लगाना, निरखना, समझना, कूतना, आकलन करना, प्राक्कलन।
आँख- लोचन, अक्षि, नैन, अम्बक, नयन, नेत्र, चक्षु, दृग, विलोचन, दृष्टि, अक्षि।
आँगन- अँगना, अजिरा, चौक, सहन, सेहन, अहाता, प्रांगण।
आँधी- तूफान, बवंडर, झंझावत, अंधड़।
आँसू भरा- अश्रुपूरित, अश्रुपूर्ण।
आंसू- नेत्रजल, नयनजल, चक्षुजल, अश्रु।
आइसक्रीम- मेवों की बर्फ, जल की बर्फ, जमाई गई मिठाई, मलाई बर्फ।
आईना- दर्पण, आरसी, शीशा।
आकर्षक- चित्ताकर्षक, मोहक, विमोहक, विमोही, प्रलोभक, मनमोहक, मनोहारी, मनोहर, मुग्ध, सुन्दर, मनमोहक, प्रलोभनकारी, स्पर्शी, दिलचस्प, हृदयग्राही, लुभावना, दिलकश, चिन्ताहारी।
आकर्षण- सम्मोहन, खिंचाव, कशिश, दिलकशी।
आकर्षित करना- समाकर्षित करना, आकृष्ट करना, लुभाना, खींचना, मुग्ध करना, मोहना।
आकलन- प्राक्क्थन, अगणन, अर्धगणन, मूल्य निरूपण, आँक, कूत, तखमीना।
आकस्मिक- अनअनुमानित, आपाती, अकारण, औपल क्षणिक, अप्रत्याशित, अचानक।
आकाश गंगा- आकाशनदी, स्वर्गनदी, मंदाकिनी, नभगंगा, सुरदीर्घिका।
आकाश- आसमान, नभ, गगन, व्योम, फलक।
आकाश- नभ, गगन, द्यौ, तारापथ, पुष्कर, अभ्र, अम्बर, व्योम, अनन्त, आसमान, अंतरिक्ष, शून्य, अर्श।
आकुल- व्यग्र, व्यस्त, उद्विग्न्, क्षुब्ध, उद्वेलित, विक्षुब्ध, बेचैन, अधीर, विकल, बेकल, बेसब्र, बेहाल, व्याकुल, अशांत, आर्त, अकल, आतुर, बेकरार, बेताब, व्याप्त, दुःखित, व्यग्र, उतावला।
आकृति- बनावट, ढाँचा, गढ़न, अवयव, आकार, चेहरा-मोहरा, डील-डौल, नैन-नक्श, मूर्ति, चित्र, अनुकृति, प्रतिकृति, प्रतिबिंब, प्रतिरूप, प्रतिमूर्ति, आलेख्य, रुपरेखा।
आक्रमण- हमला, चढ़ाई, धावा, अभियान, प्रहार, वार, आघात।
आक्रोश- क्रोध, रोष, कोप, रिष, खीझ।
आक्षेप- आरोप, अभियोग, इल्जाम, दोषारोपण, व्यंग्य, कटुभाषण।
आक्षेप- आरोप, अभियोग, इल्जाम, दोषारोपण, व्यंग्य, कटुभाषण।
आखिर- अंतिम, पिछला, समाप्त, खतम, अंत, समाप्ति, उपसंहार, नतीजा, फल।
आखिर- अंतिम, पिछला, समाप्त, खतम, अंत, समाप्ति, उपसंहार, नतीजा, फल।
आख़िरकार- अंततोगत्वा, अंततः, फलतः, शेषतः।
आख़िरकार- अंततोगत्वा, अंततः, फलतः, शेषतः।
आखेटक- शिकारी, बहेलिया, अहेरी, लुब्धक, व्याध।
आख्यान- कथा, कहानी, किस्सा, वृत्तांत, वर्णन, बयान।
आख्यान- कथा, कहानी, किस्सा, वृत्तांत, वर्णन, बयान।
आख्यायिका- उपन्यास, प्रसिद्ध कथा, लोककथा।
आख्यायिका- उपन्यास, प्रसिद्ध कथा, लोककथा।
आग- पावक, अनल, अग्नि, दव, हुताशन, रोहिताश्व, उष्मा, ताप, तपन, जलन, आतिश, पांचजन्य, ज्वाला, दावानल, दावाग्नि, बाड़व, वहि।
आगंतुक- मेहमान, अतिथि, अभ्यागत।
आगामी- आने वाला, भविष्यत, भविष्य।
आगे- अग्रे, अग्र, पूर्व, प्रथम, पहले, सामने, सम्मुख।
आचरण- चाल-चलन, बर्ताव, व्यवहार, चरित्र।
आचरण- समानुष्ठान, अनुचेष्टा, चेष्टा, चर्या, गतिविधि, व्यवहार, बर्ताव, चाल-चलन, शिष्टाचार, सदाचार।
आचार- व्यवहार, आचरण, अनुष्ठान, बर्ताव।
आचार्य- शिक्षक, अध्यापक, प्राध्यापक, गुरु।
आजादी- स्वाधीनता, स्वतंत्रता, मुक्ति।
आजीविका- व्यवसाय, रोजी-रोटी, वृत्ति, धंधा।
आज्ञा- आदेश, हुक्म, फरमान, शासनादेश, निर्देश, निदेश, अनुशासन, समादेश, इजाजत, सहमति।
आज्ञा- हुक्म, फरमान, आदेश।
आज्ञाकारी- आदेशपालक, व्यवस्थाप्रिय, अनुगत, हुक्मबरदार।
आड़- ओट, पर्दा, ओझल, रोक, टेक, थूनी, रोध, अवरोधक, अवरोध, बाढ़, शरण, आश्रय, रक्षा, सुरक्षा।
आडंबर- बनावटी, टीमटाम, दिखावा, स्वाँग, ढकोसला, पाखंड, ढोंग, प्रपंच, छल प्रपंच।
आतंक- संत्रास, अतिभय, दहशत, होहल्ला, भगदड़, कोलाहल, उपद्रव, हुड़दंग।
आतिथ्य- मेहमानदारी, मेजबानी, मेहमाननवाजी, खातिरदारी।
आत्मत्याग- आत्मपरित्याग, आत्मनिरोध, आत्मनियम, स्वार्थत्याग, इच्छा दमन, स्वार्थहोम, मन को मारना।
आत्मदर्शन- आत्मपरीक्षण, अंतरावलोकन, अंतर्निरीक्षण, अंतर्दर्शन, अंतर्दृष्टि।
आत्मसंयम- आत्मनियंत्रण, आत्मनिग्रह, इंद्रियसंयम, जितेन्द्र।
आत्मसात करना- आत्मीकरण करना, सम्मिलित कर लेना, मिला देना।
आत्मा- जीव, देव, चैतन्य, चेतनतत्तव, अंतःकरण।
आत्मा- रूह, जीवात्मा, जीव, अंतरात्मा।
आदत- स्वभाव, प्रकृति, प्रवृत्ति।
आदमी- मानव, मनुष्य, मनुज, मानुष, इंसान।
आदरणीय- मान्य, माननीय, सम्मानीय, पूजनीय, पूज्य, श्रद्धास्पद, श्रद्धेय, पूज्यपाद।
आदरवचन- स्तुतिवाक्य, स्तुतिवचन, प्रशंसोक्ति, विनयोक्ति।
आदर्श- दर्पण, शीशा, आईना, प्रतिमान, प्रतिरूप, मानक, नमूना।
आदि- प्रथम, पहला, आरंभिक, आरंभ, शुरुआत, इत्यादि, वगैरह, मूलकारण, बुनियाद, ईश्वर, परमात्मा।
आदी होना- आसक्त होना, लिप्त होना, अभ्यस्त होना, लत डालना, लत लगाना।
आदेश- आज्ञा, हुक्म, फरमान, अध्यादेश, निर्देश, अनुदेश, हिदायत।
आदेशात्मक- आज्ञा सम्बन्धी, अधिदेशी, अधिदेश विषयक, नियोजनीय।
आधा- अर्द्ध, अर्धांश, अद्धा।
आधार- नींव, जड़, मूल, बुनियाद, मानदंड, मापदंड, कसौटी, आधारशिला, आधार स्तंभ, मूल तत्व, मूल कारण, सहारा, आश्रय, अवलंब।
आधारहीन- निराधार, अमूल, निर्मूल, निराश्रय, भित्तिशून्य, बेबूनियाद, अवास्तविक, अवास्तव, मिथ्या, बेअसल, सरासर गलत।
आधुनिक- अर्वाचीन, अप्राचीन, वर्तमान, नूतन, नूतनकालीन, वर्तमानकालीन, आजकल का।
आनंद- उल्लास, आह्लाद, हर्ष, मोद, प्रमोद, लुफ़्त, मजा, सुख।
आनंद- हर्ष, सुख, आमोद, मोद, प्रसन्नता, आह्राद, प्रमोद, उल्लास।
आनंददायक- परिहासपूर्ण, हास्यात्मक, प्रमोदपूर्ण, विनोदात्मक, रसिक, आनंदी, आनंदकर, दिलचस्प, रसदायक।
आनन- चेहरा, मुखड़ा, मुँह, मुखमंडल, मुख।
आना- आगमन होना, पदार्पण करना, प्रवेश करना, पधारना, शुभागमन, तशरीफ लाना, आ धमकना, आ टपकना, उपस्थित होना, हाजिर होना।
आनाकानी- उपेक्षा, अनसुनी, कतराना, टालना, बहाना करना, बचाना, जी चुराना।
आपत्ति- दुःख, क्लेश, विपत्ति, आफत, आपात, आपदा, विपदा, संकट, मुसीबत, वज्रपात, विघ्न, दोषारोपण।
आबंटन- विभाजन, वितरण, बाँट, वंटन।
आबरू- सम्मान, प्रतिष्ठा, इज्जत।
आभासी- प्रतीपमान, आभासमान, भासित, प्रकाशित, बोधगम्य, द्युतिमान।
आभूषण- अलंकरण, अलंकार, भूषण, आभरण, जेवर, गहना।
आम- रसाल, आम्र, अतिसौरभ, मादक, अमृतफल, चूत, सहकार, च्युत (आम का पेड़), सहुकार।
आमंत्रित करना- आह्वान करना, बुलाना, सभा बुलाना, संयोजन करना, संयोजित करना।
आयु- उम्र,वय, जीवनकाल।
आयुधागार- शस्त्रागार, शस्त्रशाला, आयुधोद्योगशाला, शस्त्रकर्मशाला, हथियार घर।
आयुष्मान- दीर्घायु, दीर्घजीवी, चिरंजीवी, चिरायु।
आरंभ- श्रीगणेश, शुभारंभ, प्रारंभ, शुरुआत, समारंभ, शुरू, सूत्रपात, शिलान्यास, उपक्रम, इब्तदा, आगाज, बिस्मिल्ला, आविर्भाव, पादुर्भाव, उदय, उत्पत्ति, जन्म, अथ, आदि।
आरक्षण- प्रारक्षण, रक्षण, पूर्वरक्षण, संरक्षण।
आरसी- दर्पण, आईना, मुकुर, शीशा।
आराम- बाग, उपवन, वाटिका, बगीचा, फुलवारी, सुख, चैन, स्वास्थ्य, चंगापन, विश्राम, शांति, राहत, करार, सुकून, सुविधा, ऐशोआराम।
आरोग्य- स्वास्थ्य, पुष्ट, दृढ़, तंदुरुस्त, सेहतमंद, सेहत।
आरोपित करना- थोपना, मत्थे मढ़ना, इलजाम लगाना, लांछन लगाना।
आर्थिक- वित्तीय, राजस्व सम्बन्धी, अर्थ विषयक, वित्त विषयक।
आलम- जगत, दुनिया, संसार, दशा, हालत, अवस्था।
आलसी आदमी- तंद्रालु व्यक्ति, निरुद्योगी व्यक्ति, आलसी, अकर्मण्य व्यक्ति, काहिल आदमी, निखट्टू आदमी।
आलसी- सुस्त, स्फूर्तिहीन, निकम्मा, मंद, टीला, शिथिल, श्लथ, काहिल, अनुद्योगशील, कामचोर, दीर्घसूत्री, चेष्टाहीन, अकर्मण्य, काहिल, निखट्टू, अहदी, ठलुआ, निरुद्योगी।
आलिंगन- प्रेमालिंगन, परिरंभन, अंकमाल, अँकवार।
आलोचना- समीक्षा, टीका-टिप्पणी, गुण-दोष, निरूपण, छिद्रान्वेषण, नुक्ताचीनी।
आलोचना- समीक्षा, टीका-टिप्पणी, गुण-दोष, निरूपण, छिद्रान्वेषण, नुक्ताचीनी।
आवर्तमान- घूर्णी, भ्रामी, चक्रिल, चक्रावर्ती, परिभ्रामी, घूर्णमान, घूम-घूमकर चलने वाला, रोटरी।
आवश्यक- अपेक्षित, जरूरी, प्रयोजनीय, अनिवार्य, अपरिहार्य, लाजिमी, अवश्यकरण, महत्त्वपूर्ण, अनुपेक्ष्य, सारभूत, अनुपेक्षणीय।
आवश्यकता- जरूरत, अपेक्षा, गरज, अनिवार्यता, अपरिहार्यता, महत्ता।
आवाज- ध्वनि, शब्द, स्वर, वाणी, नाद, निनाद, सुर, तान, रव, सदा, पुकार।
आवारागर्दी- आवारापंथी, गुंडई, चरित्र-हीनता, शोहदापन।
आवास- निवास-स्थान, घर, निलय, निकेत, निवास।
आवेग- जोश, वेग, स्फूर्ति, उत्तेजना, मनोवेग, संवेग, सनक, उद्वेग।
आवेदन- प्रार्थना, याचना, निवेदन।
आशय- अभिप्राय, तात्पर्य, मतलब, निर्मित, उद्देश्य, नीयत।
आशा- आस, उम्मीद, तवक्को, प्रतीक्षा, इंतजार।
आशान्वित- आशापूर्ण, आशामय, आशावान।
आशीर्वाद- शुभकामना, आशीष, आशिष, शुभवचन, आर्शीवचन, धन्यवाद, दुआ।
आश्चर्य- अचरज, अचंभा, वैकल्य, विस्मय, कुतूहल, कौतूक, हैरानी, कमाल, गजब।
आश्चर्यचकित- विस्मित, भौचक्का, हक्का-बक्का, चकराया हुआ।
आश्रम- आसरा, भरोसा, अवलंब, पनाह, प्रश्रय, सहारा, शरण।
आश्रम- कुटी, स्तर, विहार, मठ, संघ, अखाड़ा ।
आश्रित- अधीनस्थ, शरणागत, अधीन, निर्भर, मातहत।
आश्वासन- विश्वास, भरोसा, यकीन, निश्चय।
आसन- चौकी, सिंहासन, तख्त, आसंदी, आसनी, सीट।
आसपास- प्रत्येक दिशा में, हर तरफ, चारों ओर, इधर-उधर, पड़ोस, नजदीक, निकट।
आह भरना- उच्छ्वास लेना, दीर्घ निश्वास छोड़ना, ठंडी सांस लेना।
आहार- खाद्य-पदार्थ, भोज्यपदार्थ, भोजन, भक्ष्य-पदार्थ।
इंतकाल- देहांत, निधन, मृत्यु, अंतकाल।
इंदु- चाँद, चंद्रमा, चंदा, शशि, राकेश, मयंक, महताब।
इंद्र का पुत्र- जयंत, उपेन्द्र, ऐंद्रि।
इंद्र का वज्र- कुलिश, वज्र, पवि, अशनि, भिदुर, भेदी शतकोटि।
इंद्र का हाथी- अभ्रमातंग, गजेन्द्र, ऐरावत।
इंद्रधनुष- इन्द्रायुध, शक्रधनु, ऋजुरोहित।
इंद्रपुरी- अमरावती, देवपुरी, इंद्रलोक, देवलोक।
इंसान- मनुष्य, आदमी, मानव, मानुष।
इंसाफ- न्याय, फैसला, अद्ल।
इकट्ठा करना- सम्मिलित करना, समवेत करना, संयुक्त करना, मिलाना, जोड़ना, एक जुट करना, कोषबद्ध करना, संचित करना, जमा करना, बचाना, संकलित करना, संग्रहीत करना, एकत्र करना, ढेर लगाना।
इकट्ठा- समवेत, संयुक्त, समन्वित, एकत्र, संचित, संकलित, संग्रहीत।
इकरार करना- संविदा करना, पट्टा लिखना, अनुबंध लिखना, ठेका करना, इकरारनामा लिखना, सट्टा लिखना, करार करना।
इकरार- संविदा, नियमपत्र, करार, सट्टा, ठेका, पट्टा, वायदा, कौल, करार, प्रतिज्ञा।
इच्छा- अभिलाषा, अभिप्राय, चाह, कामना, ईप्सा, स्पृहा, ईहा, वांछा, लिप्सा, लालसा, मनोरथ, आकांक्षा, अभीष्ट।
इच्छुक- अभिलाषी, आतुर, चाहने वाला, आकांक्षी।
इजाजत- स्वीकृति, मंजूरी, अनुमति।
इज्जत- मान, प्रतिष्ठा, आदर, आबरू।
इठलाना- चोंचले करना, नखरे करना, इतराना, ऐंठना, हाव-भाव दिखाना, शान दिखाना, शेखी, मदांध मारना, तड़क-भड़क दिखाना, अकड़ना, मटकाना, चमकाना।
इतिहास- इतिवृत, प्रचीनकथा, पुरावृत्त, पूर्ववृत्तांत, पुराण, पूर्वकथा, अतीत कथा, पूर्ववृत।
इत्यादि- आदि, प्रभृति, वगरैह।
इनकार- अस्वीकृति, निषेध, अनंगीकरण, नकार, खंडन, प्रत्याख्यान, निवर्तन, प्रत्याख्या, अनंगीकार, अस्वीकार।
इनाम- पुरस्कार, पारितोषिक, पारितोषित करना, बख्शीश।
इन्द्र- सुरेश, अमरपति, वज्रधर, वज्री, शचीश, वासव, वृषा, सुरेन्द्र, देवेन्द्र, सुरपति, शक्र, पुरंदर, देवराज, महेन्द्र, मधवा, शचीपति, मेघवाहन, पुरुहूत, यासव।
इन्द्राणि- इन्द्रवधू, मधवानी, शची, शतावरी, पोलोमी।
इमली- अम्लिका, चिंचा।
इरादा- निश्चय, संकल्प, विचार, अभिप्राय, प्रयोजन, आशय, उद्देश्य, हेतु, मंशा, नियत।
इर्द-गिर्द- मंडलाकार मार्ग में, चक्करदार रास्ते पर, घेरे में, चतुर्दिक, चारों दिशाओं में।
इलजाम- आरोप, लांछन, दोषारोपण, अभियोग।
इशारा- संकेत, इंगित, लक्ष्य, निर्देश।
इशारे करना- संकेत करना, इंगित करना, मौन संभाषण करना, आँखों से भाव प्रकट करना।
इष्ट- वांछनीय, इंच्छित, अभीष्ट, मनोवांछित, इच्छायोग्य, श्रेय, मनोनुकूल, आराध्य, पूज्य पूजित।
इसलिए- अतः, अतएव, परिणामतः, फलतः, तदनुसार, तदनुरूप, इस कारण, इस वास्ते, उसके मुताबिक।
ईख- गन्ना, ऊख, इक्षु।
ईप्सा- इच्छा, ख्वाहिश, कामना, अभिलाषा।
ईमानदार- सच्चा, नेकनीयत, दयानतदार, शुद्धमति, निश्छल, निष्कपट, सत्यनिष्ठ, सत्यपरायण, सदाशय, ऋजु।
ईमानदारी- सच्चा, सत्यपरायण, नेकनीयत, यथार्थता, सत्यता, निश्छलता, दयानतदारी, सत्यनिष्ठ।
ईर्ष्या- विद्वेष, जलन, कुढ़न, ढाह।
ईर्ष्यालु- ईर्ष्यायुक्त, स्पृहाशील, स्पृहालु, डाहीद्वेषी, विद्वेषी।
ईश्वर- परमपिता, परमात्मा, प्रभु, ईश, जगदीश, भगवान, परमेश्वर, जगदीश्वर, विधाता।
ईसा- यीशु, ईसामसीह, मसीहा।
ईहा- मनोकामना, अभिलाषा, इच्छा, आकांक्षा, कामना।
उकताना- चिढ़ना, खीझना, ऊबना, घबराना, उकता जान, बाज आना, आजिज आना, चिढ़ाना,, खिजाना, घबरा देना, तंग करना, परेशान करना, खोपड़ी खाना।
उकसाना- उत्तेजित करना, जोश दिखाना, भड़काना, उभारना, प्रेरित करना, उत्प्रेरित करना।
उक्ति- कथन, वचन, सूक्ति।
उगना- उत्पन्न होना, निकलना, फूटना, उपजना, पैदा होना, अँकुराना, बढ़ना, अँकुरित होना।
उग्र- प्रचण्ड, उत्कट, तेज, महादेव, तीव्र, विकट।
उचटना- उखड़ना, टूटना , बिचलना, बिखरना, खिन्न होना, उचाट होना, बिचलित होना, उदास होना।
उचित- ठीक, मुनासिब, वाज़िब, समुचित, युक्तिसंगत, न्यायसंगत, तर्कसंगत, योग्य।
उच्छृंखल- उद्दंड, अक्खड़, आवारा, अंडबंड, निरकुंश, मनमर्जी, स्वेच्छाचारी।
उजड्ड- अशिष्ट, असभ्य, गँवार, जंगली, देहाती, उद्दंड, निरकुंश।
उजला- उज्ज्वल, श्वेत, सफ़ेद, धवल।
उजाड- जंगल, बियावान, वन।
उजाड़- वीरान, सुनसान, वियाबान, गिरा पड़ा, टूटा-फूटा, ध्वस्त।
उजाला- प्रकाश, रोशनी, दीप्ति, द्योत, प्रभा, विभा, आलोक, तेज, ओज, चाँदनी।
उज्र- ऐतराज, विरोध, आपत्ति।
उड़ान- उड्डयन, उत्पतन।
उतार- अवरोहण, अवरोहन, अधोगमन।
उतारना- नीचे लाना, नीचे रखना, पार पहुंचाना, पार लगाना।
उतावला- जल्दबाज, हड़बड़िया, व्यग्र, व्याकुल, आतुर, अधीर, अशांत, असहिष्णु, अतिउत्सुक।
उतावलापन- अधीरता, व्यग्रता, व्याकुलता, अधैर्य, उत्सुकता, अशांति, आतुरता, जल्दबाजी।
उत्कंठा- लालसा, चाव, उत्सुकता, औत्सुक्य, चाह, आकुलेच्छा, प्रबलेच्छा।
उत्कंठित- उन्मन, अभिलषित, इच्छित, अभीच्छित, वांछित, प्रेच्छित।
उत्कष- समृद्धि, उन्नति, प्रगति, प्रशंसा, बढ़ती, उठान।
उत्कृष्ट- उत्तम, उन्नत, श्रेष्ठ, अच्छा, बढ़िया, उम्दा।
उत्कोच- घूस, रिश्वत।
उत्तम- श्रेष्ठ, उत्कृष्ट, प्रकृष्ट, विशिष्ट, ललित, रुचिर, चारू, कांत, पवित्र, शोभायुक्त, शोभित, मनोरम, मंजु, सुदेश, श्रेष्ठ, सुहावन, सुन्दर, रुचिकर।
उत्तर- प्रत्युत्तर, जवाब्र, पिछला, बाद का, पीछे, उदीची, वामवर्ती।
उत्तेजित- उत्साहित, प्रोत्साहित, प्रेरित, जोश में, उद्दीपित।
उत्थान- उत्कर्ष, प्रगति, उत्क्रमण, आरोह, आरोहण, ऊर्ध्वगमन, उद्गमन, उपरिगमन, चढ़ाव, उठाव, उभार, उन्नयन।
उत्पत्ति- उद्गम, पैदाइश, जन्म, उद्भव, सृष्टि, आविर्भाव, व्युत्पति, प्रादुर्भाव, शुरू, आरंभ, शुरुआत, प्रारंभ, उदय।
उत्पात- उपद्रव, बखेड़ा, हुल्लड़, दंगा- फ़साद, हंगामा, टंटा, ऊधम, अशुभ, अमंगल, विघ्न।
उत्सव- समारोह, जश्न, त्योहार, पर्व, मंगलकार्य, जलसा, आनंद।
उत्साह- उमंग, जोश, हौसला, जोश-खरोश, उबाल, उद्यम, अध्यवसाय, उछाह।
उथल-पुथल- क्रांति, विप्लव, परिवर्तन, इन्कलाब, हेर-फेर, रद्दोबदल।
उदार- फ़राख़दिल, क्षीरनिधि, दरियादिल, सरल, सीधा, विनीत, शिष्ट, उदारचित्त, उदारचेता, सहृदय, विशाल, हृदय, सज्जन, महामना, सदाशय, महाशय, दाता, उदारशील, दानशील, दानी।
उदारता- सहृदयता, दयालुता, दानशीलता, दरियादिल, फ़राख़दिल, विशालहृदयता।
उदारता- सहृदयता, दयालुता, दानशीलता, दरियादिली, फराखदिली, विशालहृदयता।
उदास- अन्यमनस्क, विमनस्क, म्लान, अनमना, खिन्न, उचाट, निरुत्साहित, विरक्त, गमगीन, उद्विग्न, म्लान, खिन्न, चिंताकुल।
उदासी- विषाद, म्लानता, खिन्नता, उद्वेग, अवसाद, ग्लानि, नैराश्य।
उदासीनता- अनमना, उदास, विमुख, विरक्ति, विराग, तटस्थ, निष्पक्ष।
उदाहरण- मिसाल, नजीर, दृष्टान्त, कथा-प्रसंग, नमूना, दृष्टांत।
उद्गम- मूल, उद्भव, निकास, आरंभ, उत्पत्ति, स्रोत, जन्म।
उद्घाटन- विगोपन, अनावृत्ति, समारंभ, श्रीगणेश, अभिमुखीकरण।
उद्दंड- ढीठ, अशिष्ट, बेअदब, गुस्ताख़।
उद्देश्य- लक्ष्य, प्रयोजन, ध्येय, साधन, इष्ट, निर्मित, नीयत, मंशा, हेतु, अभीष्ट, तात्पर्य, मतलब, अभिप्राय, प्रयोजन, अर्थ, मकसद।
उद्धार- मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, त्राण, परित्राण, विमुक्ति, बचाव, मोक्षण, रिहाई।
उद्धारक- तारक, उद्धारकर्त्ता, मोक्षदाता, मुक्तिदाता।
उद्यम- उद्योग, यत्न, प्रयत्न, प्रयास, कोशिश, मेहनत, श्रम, परिश्रम, पुरुषार्थ, अध्यवसाय, व्यवसाय, व्यापार, उद्योग धंधा।
उद्यमी- कर्मठ, क्रियाशील, यत्नशील, उद्योगशील, उद्योगी, परिश्रमी, मेहनती, अध्यवसायी, कर्मठ।
उद्यान- बगीचा, बाग, वाटिका, उपवन।
उद्योगी- श्रमजीवी, सक्रिय, कार्यवाहक, कार्यकारी, कर्मकारी, कार्यशील, पुरुषार्थी।
उधार- ऋण, कर्ज।
उन्नतशील- आरोही, उदीयमान।
उन्नति- प्रगति, तरक्की, विकास, उत्थान, बढ़ती, अभिवृद्धि, उदय, अभ्युदय, प्रवर्द्धन, प्रसार, श्रीवृद्धि, उरूज, बढ़ोत्तरी, वृद्धि, समृद्धि, चढ़ाव। उत्कर्ष।
उन्माद- पागलपन, विक्षिप्त, सनक, जुनून, दीवानापन, खब्त।
उपकरण- वैज्ञानिक, यंत्रादि, यंत्र, उपस्कर, सामान, औजार।
उपकार- भेंट, नजराना, भलाई, नेकी, उद्धार, अच्छाई, परोपकार, कल्याण, अहसान, आभार, तोहफा।
उपचार- चिकित्सा, इलाज, उपाय।
उपचारिका- परिचारिका, चारिका, सेविका।
उपज- शस्य, कृषिफल, पैदावार, फसल, संग्रहीत शस्य, नवोन्मेष, सूझ।
उपजाऊ- उर्वर, उर्वरा, जरखेज, फ़लप्रद।
उपदेश- शिक्षा, सीख, नसीहत, दीक्षा, गुरुमंत्र।
उपमा- समानता, तुलना, साम्य, सादृश्य।
उपयुक्त- अनुकूल, माकूल, मुनासिब, युक्तिसंगत, योग्य।
उपयोग- प्रयोग, व्यवहार, प्रयोजन, उपभोग, काम में लाना, काम लेना, बरतना, इस्तेमाल।
उपयोगिता- लाभकारिता, लाभप्रदता, लाभदायकता, अर्थकरता, हितकरता, उपयुक्तता, उपादेयता।
उपयोगी- उपादेय, कारगर, कार्यसाधक, उपयुक्त, व्यावहारिक, काम का, फायदेमंद, सुविधाजनक, लाभप्रद, लाभदायक, फ़लप्रद, हितकर।
उपवन- बाग़, बगीचा, उद्यान, वाटिका, पुष्पोद्यान, फुलवारी, पुष्पवाटिका, गुलिस्तान, चमन, गुलशन।
उपवास- लंघन, निराहार, व्रत, फाका।
उपस्थित- विद्यमान, प्रस्तुत, मौजूद, हाजिर, वर्तमान समुपस्थित।
उपहार- भेंट, तोहफा, सौगात, पुरस्कार, नजराना, नजर।
उपहास- परिहास, मजाक, खिल्ली।
उपानह- खड़ाऊँ, पनही, पादुका, पदत्राण।
उपाय- युक्ति, साधन, तरकीब, तदबीर, यत्न, चेष्टा, कोशिश, तरीका, उपचार, विधि, जुगत, ढंग, पद्धति, प्रयत्न।
उपासना- सेवा, परिचर्या, आराधना, चिंतन, पूजन, ध्यान, अर्जन, अर्चना, भक्ति।
उपेक्षा करना- ध्यान न देना, सुनी अनसुनी कर देना, दृष्टि फेर लेना, मुँह मोड़ लेना, अवज्ञा करना, अनादर करना, अपमान करना, उदासीनता दिखाना, उपहास करना, अवहेलना करना।
उपेक्षा- उदासीनता, लापरवाही, विरक्ति, अनादर, तिरस्कार, अवहेलना, अवज्ञा, अवमानना, निरादर, अपमान।
उफनना- खौलना, उबलना, गरमा जाना, उफान आना, उबाल आना, जोश में आना।
उमर- उम्र, वय, अवस्था, आयु, जीवनकाल, वयस।
उमा- गौरी, गौरा, गिरिजा, पार्वती, शिवा, शैलजा, अपर्णा।
उम्मीद- आशा, आस, भरोसा।
उम्मीदवार- प्रत्याशी, आकांक्षी, आशा करने वाला, प्रार्थी, अभ्यर्थी, परीक्षार्थी, अभिलाषी।
उर- हृदय, दिल, वक्षस्थल।
उरग- सर्प, साँप, नाग, फणी, फणधर, मणिधर, भुजंग।
उलझन- दुविधा, अनिश्चय, असमंजस, पेंच, गाँठ, फँसाव, भँवरजाल, जंजाल, चक्कर।
उलझाना- दुविधा में डालना, असमंजस में डालना, भ्रमित करना, भ्रम में डालना, विभ्रम करना, विस्मित करना, जटिल बनाना, दुरुह बनाना, कठिन बनाना, मुश्किल बनाना, लिपटाना, फँसाना।
उलटा- विपरीत, प्रतिकूल, विरुद्ध, खिलाफ, औंधा।
उल्लंघन- विरोध, अवमानना, उपेक्षा, तिरस्कार, अतिक्रमण।
उल्लास- हर्ष, आनंद, आहलाद, परमानंद, अत्यानंद, प्रमोद, रंगरेली, ख़ुशी।
उल्लू – उल्लू, चुगद, खूसट, कौशिक, लक्ष्मी, वाहन, मूर्ख, बेवकूफ, घुग्घू।
उल्लेख करना- चर्चा करना, वर्णन करना, जिक्र करना, बयान करना, कहना।
उषा- सुबह, भोर, भिनसार, अलस्सुबह, ब्रह्ममुहूर्त।
उषाकाल- प्रातः काल, सवेरा, तड़का, अरुणोदय, प्रभात, प्रातः, उदयकाल, सुबह, अमृतबेला, सूर्योदय।
उष्णीष- मुंड़ासा, पगड़ी, साफा, पाग, मुरेठा।
उस्तादी- दक्षता, कुशलता, निपुणता, प्रवीणता, होशियारी।
ऊँघ- तंद्रा, अर्द्ध-निद्रा, झपकी, ऊँघाई।
ऊँघना- झपकी लेना, तंद्रिल होना, तंद्राभिभूत होना, अलसाना, सुस्त पड़ना, पलक मारना, निद्रालु होना, अर्द्धनिद्रित होना, औंघाना, झपकी।
ऊँचा करना- उन्नत करना, उत्थित करना, ऊपर उठाना।
ऊँचा- तुंग, उच्च, बुलंद, उर्ध्व, उत्ताल, उन्नत, ऊपर, शीर्षस्थ, उच्च कोटि का, बढ़िया, अच्छा, चोटी का, गगनस्पर्शी।
ऊँचाई- बुलंदी, उठान, उच्चता, तुंगता, बुलन्दी।
ऊँट- करभ, उष्ट्र, लंबोष्ठ, साँड़िया।
ऊखल- ओखली, उलूखल, कूँडी।
ऊधम- उत्पात, उपद्रव, दंगा, फ़साद, हुल्लड़, हंगामा, होहल्ला, धमाचौकड़ी।
ऊधम- उपद्रव, उत्पात, धूम, हुल्लड़, हुड़दंग, धमाचौकड़ी।
ऊल-जलूल- अव्यवस्थित, बेढंगा, बेतुका, बेमेल, अक्रमिक, अविचारित, अस्तव्यस्त।
ऊष्मा- तपन, गर्मी, ताप, जलन।
ऊसर- अनुपजाऊ, बंजर, अनुर्वर, वंध्या, भूमि।
ऋक्ष- भालू, रीछ, भीलूक, भल्लाट, भल्लूक।
ऋक्षेश- चंद्रमा, चंदा, चाँद, शशि, राकेश, कलाधर, निशानाथ।
ऋण- कर्ज, कर्जा, उधार, उधारी।
ऋणी- कर्जदार, देनदार।
ऋतु- रुत, मौसम, मासिक धर्म, रज:स्राव।
ऋतुराज- बहार, मधुमास, वसंत, ऋतुपति, मधुऋतु।
ऋषभ- वृष, वृषभ, बैल, पुंगव, बलीवर्द, गोनाथ।
ऋषि- साधु, महात्मा, मुनि, मनीषी, योगी, मन्त्र द्रष्टा, सूक्तद्रष्टा, तपस्वी।
ऋष्यकेतु- कामदेव, मकरकेतु, मकरध्वज, मदन, मनोज, मन्मथ।
एक करना- एकीकरण करना, सम्मिलित करना, मिलाना, जोड़ना, संघटित करना, संगठन बनाना।
एकतंत्र- राजतंत्र, एकछत्र, तानाशाही, अधिनायकतंत्र।
एकता- मेल, मेलजोल, मेलमिलाप, संगठन, संघ, समानता, बराबरी, सामंजस्य, समन्वय, एकरूपता, एकसूत्रता, एकत्व, संश्रय, सद्भाव, सुमति।
एकदंत- गणेश, गजानन, विनायक, लंबोदर, विघ्नेश, वक्रतुंड।
एकरूप- समरूप, तुल्यरूप, अभिन्न, अनुरूप, समानता, सादृश्य, अभेद।
एकांत- निर्जन, सूना, शांत, शून्य, सुनसान, अकेला, एकाकी, तनहा, वीरान, विथावान।
एकांतप्रेमी- एकांतिक, एकांतप्रिय, लज्जालु, लज्जाशील, संकोची, शर्मीला।
एकांतवास- निर्जनवास, गुप्तावास, विजनवास।
एकाग्रता- दत्तचित्तता, लगन शीलता, तन्मयता, तल्लीनता।
एतबार- विश्वास, यकीन, भरोसा।
एषणा- इच्छा, आकांक्षा, कामना, अभिलाषा, हसरत।
एहसान- कृपा, अनुग्रह, उपकार।
ऐंठ- कड़, दंभ, हेकड़ी, ठसक।
ऐंठन- ऐंठ, मरोड़, बल, तनाव, अकड़, गर्व, घमंड, कुटिलभाव।
ऐंठना- उमेठना, मरोड़ना, इतराना, अकड़ना, शेखी बघारना।
ऐंद्रिक- ऐंद्रिय, इन्द्रियगत, इंद्रिय विषयक, इंद्रियजनित, इंद्रियजन्य।
ऐक्य- एकत्व, एका, एकता, मेल।
ऐच्छिक- स्वैच्छिक, वैकल्पिक, इच्छानुसारी।
ऐबी- बुरा, खोटा, दुष्ट, अवगुण, गलती, त्रुटि, खामी, खराबी, कमी, अवगुण।
ऐयार- धूर्त, मक्कार, चालाक।
ऐयाश- कामी, कामुक, भोगी, लम्पट, विलासी, विषयी, भोगनिरत, विषयासक्त, कामाचारी, व्यभिचारी।
ऐयाशी- काम, कामचरिता, विलासता, भोग, विषयासक्ति, इंद्रियलोलुपता।
ऐश- सुख, चैन, आराम, ऐयाशी, विलास, भोग-विलास, व्याभिचार।
ऐश्वर्य- धन-सम्पत्ति, विभूति, वैभव, समृद्धि, सम्पन्नता, ऋद्धि-सिद्धि।
ऐहिक- सांसारिक, लौकिक, दुनियावी।
ओंकार- प्रणव, बीज-मंत्र, वेदमाता, ओउम।
ओंठ- ओष्ठ, अधर, लब, रदनच्छद, होठ।
ओखली- उलूखल, ऊखल।
ओछा- अधम, नीच, तुच्छ, कमीना, क्षुद्र, छिछोरा, नगण्य, बुरा, खोटा, छिछला, उथला, घटिया, हलका।
ओज- तेज, शक्ति, बल, चमक, कांति, दीप्ति, वीर्य।
ओजस्वी- बलवान, बलशाली, बलिष्ठ, पराक्रमी, जोरावर, ताकतवर, शक्तिशाली, शक्तिमान, जोरदार, सशक्त, सबल, वीर्यवान, कांतिवान, दीप्तिमान, तेजस्वी।
ओझल- अदृश्य, अंतर्धान, तिरोहित, लुप्त, छिपा हुआ, गायब, विलुप्त।
ओझाई- अभिचार, पिशाचविद्या, श्मशानतंत्र, इंद्रजाल, मन्त्र, जादू, टोना।
ओट- आड़, परदा, छिपाव, दुराव।
ओढ़ना- पहनना, धारण करना, लपेटना, ढकना।
ओर- दिशा, तरफ, पक्ष, किनारा, छोर, सिरा, अन्त।
ओला- हिमगुलिका, उपल, करका, बिनौरी, तुहिन, जलमूर्तिका, हिमोपल।
ओस- नीहार, तुषार, तुहिन, निशाजल, शीत, शबनम, कण।
ओहार- आवरण, परदा, आच्छादन।
औचक- अचानक, यकायक, सहसा।
औचित्य- उपयुक्तता, तर्कसंगति, तर्कसंगतता।
औजार- उपकरण, यंत्र, हथियार।
और- दूसरा, भिन्न, अन्य, पराया, अधिक ज्यादा, एवं तथा व, के साथ, के अतिरिक्त, के साथ-साथ।
औरत- स्त्री, जोरू, घरनी, महिला, मानवी, तिरिया, नारी, वनिता, घरवाली।
औलाद- संतान, संतति, आसऔलाद, बाल-बच्चे।
औषधालय- चिकित्सालय, दवाखाना, अस्पताल, हस्पताल, चिकित्सा भवन, शफाखाना।
कंगाल- निर्धन, गरीब, रंक, धनहीन।
कंचन- स्वर्ण, सोना, कनक, कुंदन, हिरण्य।
कंजूस- कृपण, सूम, मक्खीचूस।
कंटक- काँटा, खार, सूल।
कंदरा- गुफा, खोह, विवर, गुहा।
कच- बाल, केश, कुन्तल, चिकुर, अलक, रोम, शिरोरूह।
कछुआ- कच्छप, कमठ, कूर्म।
कटक- फौज, सेना, पलटन, लश्कर, चतुरंगिणी।
कण्ठ- ग्रीवा, गर्दन, गला, शिरोधरा।
कद्र- मान, सम्मान, इज्जत, प्रतिष्ठा।
कपड़ा- मयुख, वस्त्र, चीर, वसन, पट, अंशु, कर, अम्बर, परिधान।
कबूतर- कपोत, रक्तलोचन, पारावत, कलरव, हारिल।
कमजोर- निर्बल, बलहीन, दुर्बल, मरियल, शक्तिहीन।
कमल- नलिन, अरविन्द, उत्पल, अम्भोज, तामरस, पुष्कर, महोत्पल, वनज, कंज, सरसिज, राजीव, पद्म, पंकज, नीरज, सरोज, जलज, जलजात, शतदल, पुण्डरीक, इन्दीवर।
कमला- लक्ष्मी, महालक्ष्मी, श्री, हरप्रिया।
कर्ज- उधार, ऋण, कर्जा, उधारी, कुसीद।
कलानाथ- चंद्रमा, कलाधर, सुधाकर, सोम, सुधांशु, हिमांशु, तारापति।
कल्पद्रुम- देवद्रुम, कल्पवृक्ष, पारिजात, मन्दार, हरिचन्दन।
कल्याण- भलाई, परहित, उपकार, भला।
कष्ट- तकलीफ, पीड़ा, वेदना, दुःख।
काक- कौआ, वायस, काग, करठ, पिशुन।
काग- कौआ, कागा, काक, वायस।
कातिल- खूनी, हत्यारा, घातक।
कान- कर्ण, श्रुति, श्रुतिपटल, श्रवण, श्रोत, श्रुतिपुट।
कामदेव- मदन, मनोज, अनंग, आत्मभू, कंदर्प, दर्पक, पंचशर, मनसिज, काम, रतिपति, पुष्पधन्वा, मन्मथ।
कामधेनु- सुरभि, सुरसुरभि, सुरधेनु।
कायर- कापुरुष, डरपोक, बुजदिल।
कार्तिकेय- कुमार, षडानन, शरभव, स्कन्द।
काल- समय, वक्त, वेला।
कालकूट- जहर, विष, गरल, हलाहल।
काला- श्याम, कृष्ण, कलूटा, साँवला, स्याह।
किताब- पोथी, ग्रन्थ, पुस्तक।
किनारा- तट, तीर, कगार, कूल, साहिल।
किनारा- तीर, कूल, कगार, तट।
किरण- किरन, अंशु, रश्मि, मयूख।
किरण- गभस्ति, रश्मि, अंशु, अर्चि, गो, कर, मयूख, मरीचि, ज्योति, प्रभा।
किरीट- ताज, मुकुट, शिरोभूषण।
किश्ती- कश्ती, नाव, नौका, नैया।
किसान- कृषक, भूमिपुत्र, हलधर, खेतिहर, अन्नदाता।
किस्मत- होनी, विधि, नियति, भाग्य।
कीर- तोता, सुग्गा, सुआ, शुक।
कीर्ति- यश, ख्याति, प्रतिष्ठा, शोहरत, प्रसिद्धि।
कुंभ- घड़ा, गागर, घट, कलश।
कुत्ता- श्वा, श्रवान, कुक्कुर। शुनक, सरमेव।
कुद्ध- नाराज, कुपित, क्रोधित, क्रोधी।
कुबेर- कित्ररेश, यक्षराज, धनद, धनाधिप, राजराज।
कुसुम- पुष्प, फूल, प्रसून, पुहुप।
कृपा- प्रसाद, करुणा, अनुकम्पा, दया, अनुग्रह।
कृश- दुबला, क्षीणकाय, कमजोर, दुर्बल, कृशकाय।
कृषि- किसानी, खेतीबाड़ी, काश्तकारी।
कृष्ण- राधापति, घनश्याम, वासुदेव, माधव, मोहन, केशव, गोविन्द, मुरारी, नन्दनन्दन, राधारमण, दामोदर, ब्रजवल्लभ, गोपीनाथ, मुरलीधर, द्वारिकाधीश, यदुनन्दन, कंसारि, रणछोड़, बंशीधर, गिरधारी।
केतन- ध्वज, झंडा, पताका, परचम।
केवट- मल्लाह, माँझी, खेवैया, नाविक।
केसरी- शेर, सिंह, नाहर, वनराज, मृगराज, मृगेंद्र।
कोकिल- कोकिला, कोयल, पिक, श्यामा।
कोयल- कोकिला, पिक, काकपाली, बसंतदूत, सारिका, कुहुकिनी, वनप्रिया।
कोविद- विद्वान, पंडित, विशारद।
क्रूर- बेरहम, बेदर्द, बेदर्दी, बर्बर।
क्रोध- रोष, कोप, अमर्ष, गुस्सा, आक्रोश, कोह, प्रतिघात।

Leave a Reply