आनन्द कुमार स्वामी(anand kumar swami)
आनन्द कुमार स्वामी(anand kumar swami)-सन् 1877 ई. में आनन्द कुमार स्वामी का जन्म कोलम्बो (श्रीलंका) में हुआ था। इनके पिता तमिल थे और बैरिस्टर थे तथा उन्होंने अंग्रेज महिला से विवाह किया था। ये श्रीलंका में बस गए।
आनन्दकुमार स्वामी के जन्म के कुछ समय पश्चात् ही उनके पिता का देहान्त हो गया। इनकी माँ इन्हें लेकर इग्लैण्ड में बस गईं वही इनकी शिक्षा दीक्षा हुई | भारतीय कला में रूचि के कारण वे भारत के करीब आ गये और भारतीय कला के कुमार स्वामी ने भारत की अनेक यात्रायें कर विभिन्न जानकारियाँ एकत्र की।
आनन्द कुमार स्वामी ने राजपूत एवं पहाड़ी शैलियों के अनेक चित्रों का संग्रह किया और इन शैलियों का निकट से निरीक्षण भी किया। आक्सफोर्ड प्रेस द्वारा 1916 में राजपूत कला पर दो।
सचित्र खण्ड प्रकाशित किये और समस्त विश्व के सम्मुख भारतीय लघु चित्रण परम्परा को प्रस्तुत किया। कई प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में उनके भारतीय कला सम्बन्धी लेख प्रकाशित हुए। उन्होंने लगभग 20 पुस्तकें लिखीं जिनमें से प्रमुख नाम इस प्रकार हैं
1. मिरर ऑफ जेस्चर
2. एलिमेंट्स ऑफ बुद्धिष्ट आइकॉनोग्राफी
3. बंगाल स्कूल ऑफ पेंटिंग
4. डॉ. अवनीन्द्रनाथ ठाकुर और उनके शिष्यों की परम्परा
5. भारतीय कला में परम्परा
6. राजपूत पेंटिंग की कला शैली पर