खंड- अंश, भाग, हिस्सा, टुकड़ा। |
खंडन करना- खंड-खंड करना, टुकड़े-टुकड़े करना, विभक्त करना, विभाजित करना, अमान्य करना, गलत ठहराना, असत्य सिद्ध करना, रद्द करना, झूठा साबित करना, अप्रमाणित करना। |
खंभा- स्तूप, स्तम्भ, खंभ। |
खखारना- कफोत्सारण करना, बलगम निकालना, खाँसना। |
खग- पक्षी, द्विज, विहग, नभचर, अण्डज, शकुनि, पखेरू। |
खजाना- कोष, निधान, निधि, कोषाकार, संग्रह, भंडार, गोदाम, अजायबघर। |
खटका- आशंका, चिंता, फिक्र, अनिश्चय, अविश्वास, द्विविधा, अनिर्णय, सन्देह, संदिग्धावस्था, संदेहावस्था, खतरा, डर, भय। |
खटमल- मत्कुण, खटकीट, खटकीड़ा। |
खट्टा- अम्ल, तुर्श, चुक्क। |
खत- पत्र, चिट्ठी, पाती, रेखा, लकीर। |
खतरनाक- संकटजनक, भयावह, जोखिम का, डरावना, खौफनाक, भयानक, आशंकाप्रद। |
खतरा- भय, डर, खौफ, आशंका, खटका, अंदेशा। |
खतरे में डालना- आपत्ति में छोड़ना, संकट में डालना, विपत्ति में डालना, जोखिम में डालना, आपदग्रस्त करना, विपदा में डालना, विपन्न करना। |
खद्योत- जुगनू, सोनकिरवा, पटबिजना, भगजोगिनी। |
खबर देना- सूचना देना, अवगत कराना, सूचित करना, जानकारी देना, इत्तला करना, समाचार कहना, हाल बताना, आगाह करना। |
खबर- समाचार, हालचाल, वृतांत, संदेश, सूचना, जानकारी, संदेशा, पता, खोज, सुधि, चेत, चेतना, संज्ञा, होश। |
खबरदार- सतर्क, सावधान, सजग, जागरूक, होशियार, चौकन्ना, सचेत। |
खर- गधा, गर्दभ, खोता, रासभ, वैशाखनंदन। |
खरगोश- शश, शशक, खरहा। |
खरगोश- शशक, शशा, खरहा। |
खरा- अच्छा, बढ़िया, निर्दोष, शुद्ध, स्वच्छ, निर्मल, निःसंकोची, निष्कपट, ईमानदार, बेलाग, सच्चा। |
खराबी- दोष, अवगुण, बुराई, अधम, खोटा, गंदा, घटिया, बेकार, सड़ियल। |
खरोंच- कटाव, निशान, दरार, भंग। |
खर्च- व्यय, खपत, इस्तेमाल, उपयोग। |
खल- दुष्ट, बदमाश, दुर्जन, गुंडा। |
खल- नीच, दुष्ट, धोखेबाज, छली, कपटी, दुर्जन, विश्वासघात, चुगलखोर, निर्लज्ज, कमीना। |
खलक- दुनिया, जगत, जग, विश्व, जहान। |
खलबली- हलचल, शोर, हल्ला, कुहराम, हंगामा, शोर-शराबा, व्याकुलता, आकुलता, व्यग्रता, कुलबुलाहट, उद्विग्नता, अशांति, घबराहट। |
खादिम- नौकर, चाकर, भृत्य, अनुचर। |
खाद्य- भक्ष्य, आहार्य, खुराक, भोजन, भोज्य साम्रगी, आहार। |
खाना- भोज्य सामग्री, खाद्यय वस्तु, आहार, भोजन। |
खामोश- चुप, मौन, शांत, मूक, अनुच्चरित, ध्वनिरहित, नीरव, निशब्द, निरुत्तर, स्वरहीन, निस्तब्ध। |
ख़ामोशी- मौन, चुप्पी, मूकता, निशब्दता, नीरवता। |
खाल- चाम, चमड़ा, त्वचा, चर्म, चमड़ी, खल्ल, चमरू, चर्मिका। |
खाली- रिक्त, रीता, खोखला, असार, छूछा, सूना, निस्सार, रहित, विहीन, केवल, कोरा, सादा, सिर्फ। |
खालीपन- शून्यता, शून्यगर्भता, नीरवता, निर्जनता, रिक्क्ता, निस्तब्धता, खोखलापन। |
खाविंद- पति, मियाँ, भर्तार, बालम, साजन, सैयाँ। |
खास- विशेष, मुख्य, प्रधान, निजी, आत्मीय, प्रिया, शुद्ध-विशुद्ध, खालिस। |
खिन्न- व्यथित, चिंतित, विकल, व्यग्र, व्याकुल, आकुल, दुःखी, उदास, निरानंद, विषण्ण, म्लान, अन्यमनस्क, अप्रसन्न। |
खिल्ली- मखौल, ठिठोली, उपहास। |
खीझ- चिढ, कुढ़न, झुँझलाहट, झल्लाहट, रोष। |
खीझना- झुँझलाना, ठुनकना, झल्लाना, चिढ़ना। |
खुदगर्ज- स्वार्थी, मतलबी, स्वार्थपरायण। |
खुदा- राम, रहीम, रहमान, अल्लाह, परवरदिगार। |
खुश- सानंद, हर्षोत्फुल्ल, हर्षजनक, हर्षित, आनंदित, आनंद। |
खुशबूदार- सुवासित, सुगंधित, सुरभित, सुगंधपूर्ण। |
खुशामद करना- चाटुकारिता करना- चापलूसी करना, झूठी तारीफ करना, तलवे चाटना, मक्खन लगाना। |
खूँखार- क्रूर, निर्दय, निर्मम, जालिम, भयानक, भयंकर, भयावह, दारुण, डरावना, रौद्र, खूनी, हिंसक, घातक, जानलेवा, प्राणघातक। |
खूँटी- मेख, टंगनी, कील। |
खून- रक्त, लहू, शोणित, रुधिर। |
खूनी- रक्तपिपासु, हत्यारा, कातिल, हिंसक। |
खूबसूरती- लावण्य, मनोहरता, सुन्दरता, रमणीयता, चारुता, सौंदर्य, सुगठन, कांति, शोभा, श्री, मनोज्ञता। |
खेती- कृषि, कृषिकर्म, किसानी, काश्तकारी, काश्त, कृषिकार्य, खेतीबाड़ी। |
खेद- ग्लानि, दुःख, रंज, शोक, मनोव्यथा, अनुताप, कचोट, संताप, अफ़सोस, मलाल, रंज। |
खोज- तलाश, अनुसंधान, अविष्कार, अन्वेषणा, जाँच-पड़ताल, अन्वेषण, शोध, अन्वीक्षण, छानबीन, तफतीश, तहकीकात। |
खोजना- मालूम करना, ढूँढ निकालना, टोह लेना, पता लगाना, ढूँढना, जाँच-पड़ताल करना, गवेषणा करना, छानबीन करना, अनुसंधान करना, अन्वेषण करना, तलाश करना, पूछताछ करना, तफतीश करना, तहकीकात करना। |
खोजने वाला- अनुसंधानकर्त्ता, अन्वेषणकर्त्ता, अन्वेषक, पता लगाने वाला, तलाश करने वाला। |
खोटा- अशुद्ध, मिलावटी, दूषित, विकृत, झूठा, नकली, बनावटी, अनुचित, खराब, बुरा। |
खौफ- डर, भय, दहशत, भीति। |
ख्याल- ध्यान, विचार भाव, सम्मति, आदर, लिहाज, सम्मान, मनोवृति, ध्यान। |
गँवार- अशिष्ट, असभ्य, उजड्ड। |
गंगा- देवनदी, मंदाकिनी, भगीरथी, विश्नुपगा, देवपगा, ध्रुवनंदा, सुरसरिता, देवनदी, जाह्नवी, सुरसरि, अमरतरंगिनी, विष्णुपदी, नदीश्वरी, त्रिपथगा। |
गंगा- भगीरथी, मंदाकिनी,सुरसरिता, देवनदी, जाहनवी। |
गंदा- मैला, मलिन, अस्वच्छ, गँदला, अपरिष्कृत, कलुषित, बुरा, अशुद्ध, खराब, घृणित, घिनौना, गलीज, फूहड़, कुत्सित, वीभत्स, भ्रष्ट, अशिष्ट, अश्लील। |
गंधर्व- देवजन, सुरगायक, विद्याधर, दिव्यगायक, किन्नर। |
गंभीर- अथाह, गहरा, अतल, घना, गहन, सघन, भारी, विकट, घोर, भावसंयमी, भावगोप्ता, संयत, धीर, शांत, सरल, अप्रदर्शनशील, गूढ़, जटिल, कठिन, दुर्गम, दुर्भेद्य, दुरुह। |
गऊ- गैया, गाय, धेनु। |
गगन- आसमान, आकाश, नभ, व्योम, अंतरिक्ष। |
गज- हाथी, गय, गयंद, गजेंद्र, मतंग, मराल, फील। |
गज- हाथी, हस्ती, मतंग, कूम्भा, मदकल । |
गजब- आश्चर्य, कमाल, अजूबा, क्रोध, गुस्सा, रोष, कोप, विपत्ति, आपत्ति, संकट, अन्याय, जुल्म, अंधेर, अनर्थ, अनिष्ट। |
गजानन- गणेश, एकदंत, विनायक, विनायक, विघ्नेश, लंबोदर। |
गण- झुंड, समूह, समुदाय, जत्था, कबीला, श्रेणी, जाति, कोटि, वर्ग, सेवक, दूत, अनुचर, अनुयायी। |
गणना- हिसाब-किताब, जनगणना, आकलन, गिनती, संख्या। |
गणेश- विनायक, गजानन, गौरीनंदन, मूषकवाहन, गजवदन, विघ्रनाशक, भवानीनन्दन, विघ्रराज, मोदकप्रिय, मोददाता, गणपति, गणनायक, शंकरसुवन, लम्बोदर, महाकाय, एकदन्त। |
गणेश- विनायक, गणपति, लंबोदर, गजानन्। |
गति- चाल, वेग, रफ़्तार, गमन, हरकत, स्पंदन, दशा, अवस्था, हाल, हालत, स्थिति, माया, लीला। |
गतिशील- चल, अस्थिर, चलनशील, चलंत, चलता-फिरता, गतिमान। |
गदर- हलचल, खलबली, उपद्रव, बलवा, विद्रोह, बगावत, क्रांति। |
गदहा- खर, गर्दभ, धूसर, रासभ, बेशर, चक्रीवान, वैशाखनन्दन। |
गन्ना- ईख, इक्षु, उक्षु, ऊख। |
गरदन- गला, कंठ, ग्रीवा, गलई। |
गरदन- ग्रीवा, गला। |
गरम- उष्ण, तप्त, तपित, प्रचण्ड, तीक्ष्ण, उग्र, कुद्ध, क्रोधी। |
गरीब- निर्धन, दरिद्र, दीन, दीनहीन, कंगाल, मुफ़लिस, अभावग्रस्त। |
गरुड़- खगेश, पत्रगारि, उरगारि, हरियान, वातनेय, खगपति, सुपर्ण, विषमुख। |
गर्भ- भ्रूण, गर्भपिण्ड, अर्भ, अर्भक। |
गर्म- उष्ण, उत्तप्त, तप्त, ज्वलंत। |
गर्मी- ताप, ग्रीष्म, ऊष्मा, गरमी, निदाघ। |
गर्व- गौरव, नाज, फ़ख, अभिमान, घमंड। |
गल्ला- अन्न, अनाज, फसल, खाद्यान्न। |
गवाही- अभिसाक्ष्य, मौखिक, साक्ष्य, मुखसाक्ष्य, प्रतिज्ञान, प्रमाणित कथन, शब्द-प्रमाण, शपथपूर्वक घोषणा, प्रत्यादर्शी, साक्षी। |
गहन- अभेद्य, दुर्गम, घना, निविड़, सघन, गंभीर, गहरा। |
गाँव- ग्राम, देहात, खेड़ा, पुरवा, टोला। |
गाड़ी- शकट, सवारी, वाहक, यान, वाहन, बैलगाड़ी। |
गाथा- कथा, कहानी, किस्सा, दास्तान। |
गाना- गान, गीत, नगमा, तराना। |
गाफिल- बेखबर, बेपरवाह, असावधान। |
गाय- गौ, धेनु, सुरभि, भद्रा, दोग्धी, रोहिणी। |
गायत्री- वेदमाता, सावित्री, ब्राह्मीसरस्वती। |
गायब- ओझल, अदृश्य, अंतर्धान, तिरोहित, लुप्त, विलुप्त, विलीन, छूमंतर, रफूचक्कर, नौ दो ग्यारह, अविद्यमान, गुम, लापता। |
गाली- अपशब्द, दुर्वचन, अशिष्ट-उक्ति, अश्लील कथन, गाली-गलौज, अपभाषा, कुत्सित भाषा, बदजबानी। |
गिड़गिड़ाना- अनुनय करना, विनय करना, विनती करना, निवेदन करना, मिन्नत करना, प्रार्थना करना, याचना करना, अभ्यर्थना करना, घिघियाना। |
गिनती- गणन, गणना, लेखा, हिसाब। |
गिरना- पतित होना, स्खलित होना, फिसलना-फिसलाना, नीचे आ जाना, कमी आना, घटना, गिरावट आना, पतन, लुढ़कना। |
गिरवी रखना- बंधक रखना, रेहन रखना। |
गिरावट- अपकर्ष, अधःपात, पतन, अधः पतन, अपकर्षण। |
गिरि- पहाड़, मेरु, शैल, महीधर, धराधर, भूधर। |
गिरिराज- हिमालय, पर्वतराज, पर्वतेश्वर, शैलेंद्र, गिरीश, गिरींद्र। |
गीदड़- श्रृंगाल, सियार, जंबुक, निशामृग, डरपोक, बुझदिल। |
गीला- आर्द्र, अशुष्क, सिक्त, तर, नम, भीगा। |
गुंजाइश- स्थान, जगह, अवकाश, सुभीता, समाई, सहूलियत। |
गुंडा- लुच्चा, लफ़ंगा, बदमाश, आवारा, उपद्रवकारी, शोहदा, आततायी, कलहकारी, अत्याचारी, आतंकी, उद्दंड, दुष्ट। |
गुड़िया- पुत्रिका, पुत्तलिका, पांचालिका, पुतली। |
गुण- विशेषता, खूबी, योग्यता, निपुणता, प्रवीणता, काबिलियत। |
गुणगान करना- वंदना करना, स्तुति करना, स्तवन करना, कीर्तन करना, यशोगान करना। |
गुणी- गुणवान, गुण संपन्न, निष्णात, प्रवीण, पारंगत, योग्य, लायक, हुनरमंद। |
गुदगुदाना- सहलाना, खुजलाना, सिहरा देना, पुलकित कर देना। |
गुनाह- अपराध, कसूर, खता, दोष। |
गुप्त- छिपा हुआ, अप्रत्यक्ष, परोक्ष, अप्रकट, गोपित, गूढ़, प्रच्छन्न, अंतर्निहित, गूढ़, कठिन, जटिल। |
गुप्तचर- चर, खुफिया, जासूस, भेदिया। |
गुमराह- भ्रांत, विभ्रांत, विपथगामी, पथभ्रष्ट, मार्गच्युत, भूलाभटका। |
गुमसुम- चुप, खोया-खोया, अन्यमनस्क, आत्मविस्मृत, आत्मविभोर। |
गुरु- शिक्षक, आचार्य, उपाध्याय। |
गुलछर्रे उड़ाना- आमोद-प्रमोद करना, ख़ुशी मनाना। |
गुलाम- दास, सेवक, नौकर, अनुचर, परतंत्र, पराधीन, परवश। |
गुलामी- दासता, परतंत्रता, परवशता। |
गूँगा- मूक, आवाक, मौन, चुप, नीरव, वाणीहीन, बेजबान। |
गूँज- प्रतिनिनाद, निनाद, प्रतिनाद, प्रतिध्वनि। |
गूँजना- ध्वनि, निकालना, कूंजना, प्रतिध्वनित होना। |
गूढ़- गुप्त, अप्रकट, अज्ञात, अदृश्य, अदृष्ट, अस्पष्ट, प्रच्छन्न, गोपनीय, अप्रकाशित, जटिल, दुरुह, दुर्बोध, रहस्यमय, गहन, गंभीर, गूढ़ार्थ, रहस्यपूर्ण, पेचीदा, सांकेतिक, क्लिष्ट। |
गृह- घर, सदन, गेह, भवन, धाम, निकेतन, निवास, आगार, आयतन, आलय, आवास, निलय, मंदिर। |
गेहूँ- कनक, गोधूम, गंदुम। |
गोद- अंक, क्रोड़, गोदी। |
गोधूलि- साँझ, संध्या, शाम, सायंकाल। |
गोप- गोरक्षक, अहीर, ग्वाला गोपालक। |
गोबरगणेश- मूर्ख, अनाड़ी, बेवकूफ, जड़। |
गोरा- गौर, धवल, श्वेतपूर्ण, हिमवर्ण। |
गौण- अप्रसांगिक, अप्रधान, अप्रमुख, सहायक। |
गौतमबुद्ध- शाक्यसिंह, गौतम, मायासुत, शाक्यमुनि, मारजित्, लोकजित्। |
गौरव- स्वाभिमान, गर्व, घमंड, बड़प्पन, महत्त्व, गुरुता, गुरुत्व, इज्जत, सम्मान, उत्कर्ष, उन्नति, गंभीरता, गहनता, कीर्ति। |
ग्रामीण- ग्राम्य, ग्रामवासी, देहाती। |
ग्राह- मगरमच्छ, घड़ियाल, मगर, झषराज। |
ग्वालिन- अहिरिन, गोपी, गोपवधू। |
घट- घड़ा, कलश, कुम्भ, निप। |
घटक- कलश, घड़ा, कुम्भ, संघटक, कारक, तत्व, अवयव, अंग, उपांश, भाग, उपादान। |
घटना- वाकया, माजरा, मामला। |
घटना- हादसा, वारदात, वाक्या। |
घटाना- कम करना, न्यून करना, हलका करना, अल्पीकरण, अवशमन करना। |
घटिया- हेय, हीन, हलका, निकृष्ट, कुत्सित, गर्हित, अपकृष्ट, ओछा, तुच्छ, अधम नीच, खोटा। |
घन- मेघ, बादल, घटा, अंबुद, अंबुधर। |
घना- घन, सघन, घनीभूत, घनघोर, गझिन, घनिष्ठ, गहरा, अविरल। |
घपला- गड़बड़ी, गोलमाल, घोटाला। |
घबड़ा देना- अवाक् कर देना, व्याकुल कर देना, आकुल करना, व्यग्र करना, चौंका देना, उलझन में डालना, चकरा देना। |
घबराना- हड़बड़ाना, उतावला होना, अधीर होना, अकुलाना, विचलित होना, चलायमान होना, हैरान होना, परेशान होना, अशांत होना। |
घबराहट- आकुलता, व्याकुलता, विमूढ़ता, अधीरता, क्षोभ, हड़बड़ी, परेशानी, आतुरता, खलबली, हैरानी, बेचैनी, विक्षिप्ति। |
घमंड- दंभ, दर्प, गर्व, गरूर, गुमान, अभिमान, अहंकार। |
घर- आलय, आवास, गेह, गृह, निकेतन, निलय, निवास, भवन, वास, वास-स्थान, शाला, सदन। |
घरेलू- हिला-मिला हुआ, सधा हुआ, पला हुआ, पालतू। |
घाट- भरणतट, घट्ट, नदीतट अवस्थानतट। |
घाटा- हानि, टोटा, नुकसान। |
घातक सांहातिक- प्राणनाशक, प्राणांतक, मारक, विनाशक, विषैला, विनाशकारी, मारू, जानलेवा, मृत्युजनक। |
घायल- जख्मी, आहत, क्षत-विक्षत। |
घाव- जख्म, व्रण, क्षत, चोट, चीरा। |
घास- तृण, दूर्वा, दूब, कुश, शाद। |
घिनौना- घृण्य, घृणोत्पादक, घृणास्पद, तिरस्करणीय, घृणाजनक, फूहड़, भद्दा, भोंडा, नफ़रत, अरुचि, चिढ, अरुचिकर, अप्रिय। |
घुटना- ठेघुँना, घुटिक, साँस रुकना। |
घुड़सवार- अश्वारोही, तुरंगी, तुरंगारूढ़। |
घुमक्कड़- भ्रमणशील, पर्यटक, यायावर। |
घुमाना- चक्कर देना, फेरा देना, नचाना, गोलाई में चलाना, सैर कराना, टहलाना, भ्रमण कराना, रमाना, विचरण कराना। |
घुसना- प्रवेश करना, पैठना, अन्दर जाना, दाखिल होना, भेदन करना, चुभना, आरपार होना। |
घूँघट- मुखावरण, पर्दा, नकाब, अवगुंठन, बुर्का। |
घूँस- घूस, रिश्वत, उत्कोच। |
घूँसा- मुष्टिक, मुष्टिका, मुक्का। |
घूस- रिश्वत, उत्कोच, चाँदी का जूता, बड़ा चूहा। |
घृणा- नफ़रत, घिन, जुगुप्सा, अरुचि, कुत्सा, विराग, अप्रीति, चिढ़ विरक्ति, विमुखता, ऊब। |
घृणाजनक- घृणात्मक, घनौना वितृष्णाजनक, कुत्सित, विरक्तिकर, वमनोत्पादक, अप्रीतिकर अप्रिय। |
घृणापूर्ण- अवज्ञासूचक, तिरस्कारी, घृणित, तिरस्कारपूर्ण, अवमानी, अवहेलनात्मक। |
घृणित- हेय, तुच्छ, नगण्य, हीन, नीच, बुरा, खराब, निंद्य, तिरस्करणीय, तिरस्कृत। |
घृत- घी, अमृत, नवनीत। |
घेरा- मंडल, वलय, वृत्त, चक्र, परिधि, क्षेत्र, दायरा, सीमा, मर्यादा। |
घोड़ा- तुरंग, हय, घोट, घोटक, अश्व। |
घोड़ी- अश्वा, घोटिका। |
घोर- विकराल, भीषण, भयंकर, भयानक, डरावना, उग्र, दारुण, तीव्र, अतिशय, अधिक, अत्यधिक, प्रचुर, बहुत। |
घोषणा- उद्घोषण, ऐलान, सूचना, विज्ञप्ति, अधिसूचना, डुग्गी। |
घोषणा-पत्र- ज्ञापन-पत्र, नीति-घोषपत्र, घोष-पत्र, मैनिफैस्टो। |
चंचल- उतावला, डाँवाडोल, क्षणिक, पलायनशील, परिवर्तनशील, अस्थिर, अधीर, अशांत, चुलबुला, नटखट, चपल, अगंभीर, अवज्ञापूर्ण, अलमस्त। |
चंट- चालाक, घाघ, काइयाँ। |
चंडी- दुर्गा, अंबा, काली, कालिका, जगदंबिका, भगवती। |
चंदन- गंधराज, गंधसार, मलयज। |
चंद्रमा- चाँद, हिमांशु, इंदु, सुधांशु, विधु, तारापति, चन्द्र, शशि, कलाधर, निशाकर, मृगांक, राकापति, हिमकर, राकेश, रजनीश, निशानाथ, सोम, मयंक, सारंग, सुधाकर, कलानिधि। |
चंद्रशेखर- महादेव, शिव, शंभु, शंकर, महेश्वर, नीलकंठ, आशुतोष। |
चकराना- चक्कर खाना, सिर घूमना, घूमना, फिरना, घूमता-सा दिखाई देना। |
चकोर- जिवाजिव, ज्योत्स्नाप्रिय, मनाल, जीवंजीव, जलचंचु, चंद्रिकायायी, सुलोचन। |
चक्र- पहिया, चक्की, फेरा, चक्कर, भँवर, घूर्णन, आवर्त, घुमाव, फेर, घूम, बल, पदक, मेडल। |
चक्षु- नैन, आँख, दीदा, लोचन, नेत्र, नयन। |
चढ़ना- अधिरोहण करना, आरोहण करना, सवार होना, सवारी करना, उदय होना, ऊपर उठना, ऊपर होना। |
चढ़ाव- आरोहण, आरोहन, प्ररोहण, आरोह। |
चतुर- विज्ञ, निपुण, नागर, पटु, कुशल, दक्ष, प्रवीण, योग्य। |
चतुरानन- विधाता, ब्रह्मा, सृष्टा, सृष्टिकर्ता। |
चना- चणक, रहिला, छोला। |
चन्द्र- चाँद, सुधांशु, सुधाधर, राकेश, सारंग, निशाकर, निशापति, रजनीपति, मृगांक, कलानिधि, हिमांशु, इंदु, सुधाकर, विधु, शशि, चंद्रमा, तारापति। |
चन्द्रिका- चाँदनी, ज्योत्स्ना, कौमुदी। |
चमक- प्रकाश, ज्योति, रोशनी, दमक, प्रभा, झलक, झलमल, चमक-दमक, रौनक, जगमगाहट। |
चमकीला- आभामय, उज्ज्वल, चमकदार, प्रकाशमान, चटकीला, भड़कदार, आलोकित, अमिताभ। |
चमत्कार- करिश्मा, करामात, करतब, तिलस्म। |
चरण- पद, पग, पाँव, पैर, पाद। |
चरित्र- चाल-चलन, चलन स्वभाव, व्यवहार, आचरण, करनी, शील, सदाचार, आचार। |
चरित्रहीन- चरित्रभ्रष्ट, दुश्चरित्र, अनैतिक, दुराचारी, कामुक, व्यभिचारी, व्यसनी, बदचलन, अधम, अवारा। |
चर्चा- वर्णन, विवेचन, जिक्र, बयान, वार्तालाप, बातचीत, अफवाह। |
चर्मकार- मोची, चमार, पादुकाकार। |
चलना- गमन करना, आगे बढ़ना, पधारना, पदार्पण करना, बढ़ना, प्रस्थान करना, निकलना, जाना। |
चश्मा- सोता, स्रोत, झरना, ऐनक। |
चहल- आनंदोत्सव, धूमधाम, चहल-पहल, रौनक। |
चाँदनी- चन्द्रिका, कौमुदी, ज्योत्स्ना, चन्द्रमरीचि, उजियारी, चन्द्रप्रभा, जुन्हाई। |
चाँदी- रजत, सौध, रूपा, रूपक, रौप्य, चन्द्रहास। |
चांडाल- अंत्यज, श्वपच, शुद्र, अस्पृश्य, अछूत, श्वपाक, नीच, पतित। |
चाटुकारी- चापलूसी, अनुनय, खुशामद, लल्लोचप्पो। |
चापलूस- चाटुकार, खुशामदी, प्रियवदी, मिठबोला, पराश्रमी, मक्खनबाज, चमचा, परजीवी, अत्यनुरोधी। |
चाबुक- कषा, कश, बेंत, सोंटा, चमोटी। |
चारबाग- बाग, बगीचा, उपवन, उद्यान। |
चारु- कमनीय, मनोहर, आकर्षक, खूबसूरत। |
चाल- गति, वेग, रफ़्तार, आचरण, चाल-ढाल, बनावट, रीति, रस्म, प्रथा, ढंग, प्रकार, चालाकी, चतुराई। |
चाल- चलन-समानुष्ठान, अनुचेष्ठा, चेष्टा, आचरण, गतिविधि, व्यवहार, बर्ताव, शिष्टाचार, सदाचार। |
चावल- तंदुल, धान, भात। |
चाह- प्रेम, प्रीति, अनुराग, इच्छा, कामना, अभिलाषा, अरमान, ललक, मनोरथ, आवश्यकता, जरूरत, मांग, रहस्य, गुप्त भेद। |
चिकना- स्निग्ध, तैलाक्त, तेलिया, रोगनी, स्नेहिल, निर्जज्ज, बेशर्म, बेहया। |
चिकित्सा- उपचार, इलाज, दवादारू। |
चिकित्सालय- अस्पताल, दवाखाना, शफाखाना, औषधालय। |
चिट्ठी- पत्र, पाती, खत। |
चिड़चिड़ा- तुनुक-मिजाज, बिगड़ैल, बदमिजाज। |
चिढ़ना- कुढ़ना, खीझना, चिड़चिड़ाना, झल्लाना, अप्रसन्न होना। |
चितकबरा- कबरा, चितला, शबल, रंजित, चित्रक, नानावर्ण, बहुवर्णी, बहुरंगी, चित्र-विचित्र। |
चिन्ता- ध्यान, फिक्र, सोच, ऊहापोह, परवाह, विचार, उद्विग्नता, अधीरता, रंज, दुःख, शोक व्यथा। |
चिन्ह- लक्षण, निशान, छाप, पहचान, संकेत, प्रतीक, सूचक, द्योतक। |
चिराग- दीया, दीपक, दीप, शमा। |
चीख- क्रंदन, आक्रंदन, कर्कशनाद, चीत्कार, चिल्लाहट, कूक। |
चीज- पदार्थ, वस्तु, द्रव्य। |
चीनी- शर्करा, शक़्कर, खांड। |
चीरफाड़- शस्त्र कर्म, शस्त्र क्रिया, शस्त्रोपचार, शल्यकर्म, शल्योपचार, अस्त्रचिकित्सा। |
चुंगी- उत्पादन कर, पथकर, सीमाकर, सीमाशुल्क, उत्पादशुल्क, उत्पादकर, सरकारी महसूल, शुल्क। |
चुकौती- निस्तार, निस्तारण, भुगतान, ऋणमुक्ति, ऋणमोचन, ऋण भुगतान। |
चुगली- परिवाद, प्रवाद, कुत्सा, निंदा, द्वेषपूर्ण, चुगलखोरी। |
चुप- मौन, अवाक्, चुपचाप, खामोश, निशब्द, शांत, गुमसुम, नीरव। |
चूँकि- कारण यह है कि, क्योंकि, यह देखते हुए कि, जबकि, इसलिए कि। |
चूड़ी- कंकण, कंगन, कंगना, चूड़ा। |
चूहा- मूसा, मूषक, मुसटा, उंदुर। |
चेतना- चेत, होश, ज्ञान, मनोज्ञान, संज्ञा, सुधबुध, बोध, विचारना, समझना, सावधान होना। |
चेरी- दासी, सेविका, बाँदी, नौकरानी, अनुचरी। |
चेला- शागिर्द, शिष्य, विद्यार्थी। |
चेहरा- शक्ल, आनन, मुख, मुखड़ा। |
चोटी- मूर्धा, शीश, सानु, शृंग। |
चोर- तस्कर, गिरहकट, उठाइगीर, कजाक, चोट्टा, उचक्का, जेबकतरा, निशाचर, रजनीचर। |
चोर- तस्कर, दस्यु, रजनीचर, मोषक, कुम्भिल, खनक, साहसिक। |
चोरी- स्तेय, चौर्य, मोष, प्रमोष। |
चोली- अंगिया, कंचुकी, अंगरखा, वक्षरक्षिका, वक्षावरण। |
चौंध- झलक, झपक, चमक, झिलमिलाहट। |
चौक- आँगन, सेहन, चबूतरा, चौहट्टा। |
चौकन्ना- सचेत, सजग, सावधान, जागरूक, चौकस। |
चौकसी- निगरानी, निगहबानी, सावधानी, होशियारी सजगता, सर्तकता। |
चौकीदार- प्रहरी, पहरेदार, रखवाला। |
चौमासा- वर्षाकाल, वर्षाऋतु, बरसात। |
छँटनी- कटौती, छँटाई, काट-छाँट। |
छटा- शोभा, सौंदर्य, छवि, सुंदरता, प्रकाश, झलक, आभा, चमक, खूबसूरती। |
छतरी- छत्र, छाता, छत्ता। |
छल- दगा, दगाबाजी, ठगी, फरेब, कपट, धोखा, धूर्त्तता, धोखेबाजी, चकमा, कुटयोजना। |
छलना- कपट करना, धोखा देना, चकमा देना, बेवकूफ बनाना, आँख में धूल झोंकना, परिहार करना, ठगना, उल्लू बनाना, वंचित करना, दगा देना। |
छली- छलिया, कपटी, धोखेबाज। |
छवि- शोभा, सौंदर्य, कान्ति, प्रभा। |
छाछ- मही, मठा, मठ्ठा, लस्सी, छाछी। |
छाती- सीना, वक्ष, वक्षस्थल, उर, उरोज, कुच, पयोधर, वक्षस्थल। |
छानबीन- जाँच, पूछताछ, खोज, अन्वेषण, शोध, गवेषण। |
छाप- ठप्पा, साँचा, मुहर, चिन्ह, निशान, असर, प्रभाव। |
छाया- छाँह, छाँव, परछाई, प्रतिबिम्ब, प्रतिकृति, साया, प्रतिच्छाया। |
छिछला- अल्पबुद्धि, अल्पमति, तुच्छ, ओछा, उथला, कम गहरा, हल्का। |
छिछोरापन- ओछापन, क्षुद्रता, तुच्छता, लघुता, नीचता। |
छिद्र- छेद, रंध्र, सूराख, बिल, गड्ढ़ा, कोटर। |
छिन्न-भिन्न- टूटा-फूटा, तितर-बितर, बिखरा, छितराया हुआ, अस्त-व्यस्त। |
छींटाकशी- ताना, व्यंग्य, फब्ती, कटाक्ष। |
छीछालेदर- दुर्गति, दुर्दशा, फजीहत, किरकिरी। |
छुटकारा- मुक्ति, छूट, निस्तार, विमोचन, विमुक्ति, मोक्ष, मोचन, रिहाई, निजात। |
छुट्टी- अवकाश, फुर्सत, रुखसत, विश्राम, विराम, कार्यनिवृत। |
छूट- मुक्ति, छुटकारा, निस्तार, सुविधा, सहूलियत, ढील, कटौती। |
छेरी- बकरी, छागी, अजा। |
छैला- सजीला, बाँका, शौकीन। |
छोर- सीमा, पराकोटि, अत्यंत, अंत, नोक, कोर, किनारा, सिरा। |
छोह- ममता, स्नेह, प्रेम, दया, कृपा, अनुग्रह। |
जँचना- फबना, सजना, अच्छा लगना, शोभा देना। |
जंग- लड़ाई, संग्राम, समर, युद्ध। |
जंगम- अस्थायी, अस्थिर, चलनशील, गमनशील, चल, चलायमान, अस्थावर। |
जंगल- विपिन, कानन, वन, अरण्य, गहन, कांतार, बीहड़, विटप। |
जईफी- वृद्धावस्था, बुढ़ापा, बुजुर्गी। |
जगत- संसार, विश्व, जग, जगती, भव, दुनिया, लोक, भुवन। |
जगमगाता हुआ- दीप्त, चमकदार, प्रकाशमय, देदीप्यमान, आभासित, भासमान। |
जगह- स्थान, स्थल, ठाँव, ठौर, अवस्थान, ठिकाना, मुकाम, पड़ाव, अवसर, मौका, स्थिति। |
जगाना- सक्रिय बनाना, चेष्टायुक्त करना, प्रबुद्ध करना, चेतन बनाना, जागरूक करना, जागृत करना, उठाना। |
जटिल- पेचीला, पेंचदार, उलझा हुआ, कठिन, विकट, मुश्किल, विषम। |
जड़- निर्जीव, प्राणरहित, चेतनाशून्य, बेसुध, अचर, आधार, बुनियाद। |
जड़ता- स्थिरता, गतिहीनता, आलस्य, सुस्ती, मूढ़ता, मंदबुद्धिता। |
जत्था- गुट, दल, समूह, टोली, गिरोह। |
जन- लोक, लोग, प्रजा, सामान्य व्यक्ति, आदमी, सर्वसाधारण। |
जनक- तात, बाप, पिता, बप्पा, बापू, वालिद। |
जनता- जनसमूह, जनसमुद्र, समुदाय, जमघट, भीड़, भीड़-भड़क्का, आमलोग। |
जननी- माँ, माता, मम्मी, अम्मा, वालिदा। |
जनसेवक- अधिसेवक, पदाधिकार, लोकसेवक, लोकाचारी। |
जन्नत- स्वर्ग, सुरधाम, बैकुंठ, सुरलोक, हरिधाम। |
जन्म- उत्पत्ति, उद्भव, प्रसूति, जीवन, आरम्भ, शुरुआत, श्रीगणेश। |
जन्मजात- जन्मज, जन्मगत, सहज, वंशगत, स्वाभाविक, प्राकृत, प्राकृतिक, अकृत्रिम, असली, वास्तविक। |
जन्मांध- सूरदास, अंधा, आँधरा, नेत्रहीन। |
जब तक- यदा, जब, जिस समय में, जिस बीच में, की अवधि तक, के समय, इतने में, दौरान में। |
जबह- वध, हत्या, कत्ल, खून। |
जमाई- दामाद, जामाता, जँवाई। |
जमीन- धरती, भू, भूमि, पृथ्वी, धरा, वसुंधरा। |
जम्हूरियत- प्रजातंत्र, लोकतंत्र, लोकशाही, जनताशासन। |
जय- जीत, फतह, विजय। |
जय-जयकार- अभिनंदन, शुभकामना, अभिवादन, प्रणाम, नमस्कार, स्वागत, हर्षध्वनि। |
जरठ- वृद्ध, बुड्ढा, बूढ़ा। |
जल- मेघपुष्प, अमृत, सलिल, वारि, नीर, तोय, अम्बु, उदक, पानी, जीवन, पय, पेय। |
जलाशय- तालाब, तलैया, ताल, पोखर, सरोवर। |
जल्दी- शीघ्रता, स्फूर्ति, फुर्ती, अभी, तुरंत, फौरन, शीघ्र। |
जवान- तरुण, युवक, नौजवान, नौजवाँ, युवा। |
जवानी- युवावस्था, यौवन, तारुण्य, तरुणाई। |
जहन्नुम- नरक, दोजख, यमपुरी, यमलोक। |
जहर- गरल, कालकूट, माहुर, विष । |
जहरीला- जहर मिला, जहर भरा, विषैला, विष भरा, विषयुक्त, प्राणहारी। |
जहाज- पोत, जलयान। |
जहाज- पोत, बेड़ा, जलयान, जलपोत। |
जहीन- बुद्धिमानी, अक्लमंद, मेधावी, मेधावान, तीक्ष्ण बुद्धि। |
जाँघ- उरु, जानु, जघन, जंघा, रान। |
जाई- बेटी, कन्या, पुत्री, लड़की। |
जागरूक- प्रबुद्ध, सावधान, सचेत, खबरदार, चेतन, होशियार, चौकन्ना। |
जादू- इंद्रजाल, माया, कौतुक, चमत्कार, वशीकरण, सम्मोहन। |
जानकार- परिचित, विज्ञ, निपुण, कुशल, प्रवीण। |
जानकी- सीता, वैदही, जनकसुता, मिथिलेशकुमारी, जनकतनया, जनकात्मजा। |
जानदार- सजीव, जीवंत, सप्राण, प्राणवान। |
जानना- ज्ञान होना, इल्म होना, कुशल होना, ज्ञात होना, मालूम होना, अवगत होना, परिचित होना, पता होना, मालूम होना। |
जानलेवा- प्राणान्तक, घातक, प्राणघातक, मारक। |
जालसाजी- षड्यंत्र, कपट, जाल, धोखाधड़ी, ठगी। |
जालिम- पाशविक, क्रूर, निर्दय, हिंसक, बर्बर, निष्ठुर, बेदर्द, बेरहम। |
जासूस- गुप्तचर, भेदिया, खुफिया। |
जिंदगी- जिंदगानी, जीवन, हयात। |
जिगर- कलेजा, यकृत, दिल, मन, साहस, हिम्मत, उत्साह। |
जिज्ञासा- उत्कंठा, उत्सुकता, कौतूहल, कुतूहल, प्रबल, इच्छा। |
जिद्दी- हठी, दुराग्रही, दृढ़प्रतिज्ञ, अदम्य, हठीला, धृष्ट, दुःसाहसी, ढीठ, गुस्ताख़। |
जिम्मा- दायित्व, उत्तरदायी, जवाबदेही, जिम्मेवारी, उत्तरदायी। |
जिम्मेदार- उत्तरदायी, उत्तरदेय, उत्तरदाता, जिम्मेवार, जवाबदेह। |
जिल्लत- अपमान, तिरस्कार, अनादर, तौहीन, बेइज्जती। |
जिस्म- देह, बदन, शरीर, काया, वपु। |
जी- मन, दिल, चित्त, हिम्मत, जीवट, साहस। |
जीत- जय, विजय, फतह। |
जीभ- रसना, रसज्ञा, जिह्वा, रसिका, वाणी, वाचा, जबान। |
जीव- प्राण, जान, आत्मा, प्राणी, प्राणधारी, देहधारी, देही। |
जीव- रूह, प्राण, आत्मा, जीवात्मा। |
जीविका- रोजी-रोटी, रोजी, आजीविका, वृत्ति। |
जुटाना- जोड़ना, एकत्र करना, इकट्ठा करना, बटोरना, संग्रह करना। |
जुल- धोखा, फरेब, दगा, छल। |
जुलाब- रेचक, दस्तावर। |
जुलाहा- बुनकर, कोली, कोरी। |
जूता- पदत्राण, उपानह, पादुका, पनही, चर्मपादुका। |
जेवर- गहना, अलंकार, भूषण, आभरण, मंडल। |
जैसे- उसी तरह से, जिस तरह से, ज्यों ही, जिस प्रकार। |
जोंक- रक्तपा, जलूका, जलाका, जलोका, जलौका। |
जोकर- वैहासिक, विदूषक, ठिठोलिया, भाँड, मसखरा, हँसोड़। |
जोखिम उठाना- आग से खेलना, आग में कूदना, अंगारों पर पैर रखना, तलवार की धार पर चलना, ओखली में सिर देना, साहसपूर्ण कार्य करना, संकट का सामना करना, खतरा मोल लेना। |
जोर- बल, शक्ति, ताकत, ऊर्जा, वश, अधिकार, परिश्रम, मेहनत। |
जोरदार- शक्तिशाली, शक्तिवान, बलशाली, ओजस्वी, प्रभावशाली, असरदार। |
जोश- उन्माद, उत्साह, उमंग, उफान, झोंक, सरगर्मी। |
जोशीला- सोत्साह, अत्युत्साही, उत्साहशील, उमंगी, उत्साही। |
जोहड़- तालाब, तलैया, तड़ाग, सरोवर, जलाशय। |
ज्ञान- बोध, इल्म, जानकारी, परिचय, विवेक, आत्मज्ञान। |
ज्ञानी- विद्वान, सुविज्ञ, आलिम, विवेकी, ज्ञानवान। |
ज्येष्ठ- जेठा, बड़ा, अग्रज। |
ज्योति- आभा, छवि, द्युति, दीप्ति, प्रभा, भा, रुचि, रोचि। |
ज्योतिषी- दैवज्ञ, गणक, भविष्यवक्ता, खगोलज्ञ। |
ज्योत्स्ना- चाँदनी, चंद्रप्रभा, कौमुदी, जुन्हाई। |
ज्वाला- लपट, लौ, अग्निशिखा, ज्योति, शिखा, गर्मी, ताप, जलन। |
झंझट- झमेला, बखेड़ा, पचड़ा, प्रपंच, कलह, झगड़ा-झंझट, बवंडर, बवाल। |
झंझा- अंधड़, आँधी, बवंडर, झंझावत, तूफान। |
झगड़ा- कलह, तकरार, कहासुनी, वैमत्य, मतभेद, खटपटा, टंटा, लड़ाई, विवाद, विरोध, संघर्ष। |
झगड़ा- कलह, तकरार, कहासुनी, वैमत्य, मतभेद, खटपटा, टंटा, लड़ाई, विवाद, विरोध, संघर्ष। |
झगड़ालू- युद्धप्रिय, कलही, कलहप्रिय, फ़सादी, लड़ाका, दंगाई। |
झटकना- छीनना, मार लेना, लूट लेना, हथिया लेना, ऐंठना। |
झटपट- वेगपूर्ण, तीव्रता से, तुरंत, जल्दी से, तेजी से। |
झड़प- झंझट, झगड़ा, तू-तू-मैं-मैं, बखेड़ा, हाथापायी, तकरार। |
झण्डा- ध्वजा, पताका, केतु। |
झपकी- निद्रालुता, तन्द्रा, हल्की, नींद, उँघाई, उनींदापन। |
झरना- उत्स, स्रोत, प्रपात, निर्झर, प्रस्त्रवण। |
झरोखा- वातायन, गवाक्ष, खिड़की, दरीचा, रोशनदान। |
झाँई- प्रतिबिंब, परछाई, बिंब, प्रतिच्छाया, झलक, धोखा, छल, कपट। |
झाँसा- दगा, धोखा, फरेब, ठगी। |
झिझक- दुविधा, अनिर्णय, असमंजस, संकोच, हिचकिचाहट, आगा-पीछा। |
झींगुर- घुरघुरा, झिल्ली, जंजीरा, झिल्लिका। |
झींसी- फुहार, जलकण। |
झुंड- समूह, गिरोह, समुदाय, जत्था, गण, भीड़, दल, जमघट, टुकड़ी। |
झुकाव- प्रवृत्ति, रुझान, रुख। |
झूठ- असत्य, मिथ्या, मृषा, अनृत। |
झूठा- मिथ्या, अप्रकृत, अवास्तव, नकली, बनावट, कल्पित, कूट, दिखावटी, असत्यवादी, मिथ्यावादी। |
झूमना- काँपना, हिलना, डोलना, लहराना, झोंका, खाना, झूलना। |
झूला- हिंडोला, पालना, झूलना। |
झेंपना- लज्जित होना, सकुचाना, लजाना, शरमाना, शर्मिन्दा होना। |
झोंकना- फेंकना, ढकेलना, गिराना, डालना, घुसेड़ना। |
झोंपड़ी- पर्णकुटी, पर्णशाला, कुटी, कुटिया, कुटीर, झुग्गी। |
टंकार- टंकोर, ध्वनि, झनकार। |
टंटा- झगड़ा, लफ़ड़ा, पचड़ा, झंझट, उपद्रव, दंगा, फ़साद, तकरार, प्रपंच। |
टकराना- टक्कर खाना, भिड़ना, चोट खाना, लड़ जाना, ठोकर खाना। |
टका- सिक्का, रुपया, धन, द्रव्य। |
टक्कर- ठोकर, मुठभेड़, भिडंत, समाघात, धक्का, संघर्ष, बराबरी, सामना, घाटा, हानि। |
टक्कर- मुठभेड़, लड़ाई, मुकाबला। |
टपकना- चूना, झरना, रिसना, स्रावित होना। |
टसुआ- अश्क, अश्रु, आँसू। |
टहनी- डाल, डाली, वृंत, उपशाखा, प्रशाखा। |
टहल- सेवा, परिचर्या, खिदमत, सुश्रूषा। |
टहलना- सैर-सपाटा, घूमना, भ्रमण करना, चलना, फिरना। |
टहलुआ- नौकर, सेवक, खिदमतगार। |
टाँकना- लगाना, नत्थी करना, जोड़ना, सिलाई करना, अटकाना, जोड़ना। |
टाँका- सिलाई, सीवन, चिप्पी, जोड़। |
टाँग अड़ाना- हस्तक्षेप करना, बेजा पैर फैलाना, रोड़ा अटकाना, विघ्न डालना, प्रतिरोध उत्पन्न करना। |
टाँग- पाँव, पैर, टंक। |
टालना- अनसुनी करना, बहाना बनाना, बात बनाना, टालमटोल करना। |
टालमटोल- हीला-हवाला, आनाकानी, बहाना। |
टिकट- प्रवेशपत्र, प्रमाणपत्र, अधिकार पत्र। |
टिकना- बसना, रहना, ठहरना, रुकना, थमना, अड़ना। |
टिका हुआ- अवलंबित, सहारा लिए हुए। |
टिकाऊपन- अनश्वरत्व, स्थिरता, चिर-स्थायित्व, स्थायित्व, टिकाव। |
टिमटिमाना- झिलमिलाना, चमचमाना, जगमगाना। |
टीका- तिलक, चिह्न, दाग, निशान, प्रभावशाली व्यक्ति, युवराज, व्याख्या, टिप्पणी, धब्बा। |
टीकाकार- भाष्यकार, व्याख्याता, कुंजीकार, वृत्तिकार, वृत्तकार, व्याख्याकार, समालोचक। |
टीमटाम- ठाठबाट, धूमधाम, दिखावा, बनाव, सिंगार, प्रदर्शन। |
टीस- शूल, पीड़ा, वेदना, कसक, चुटकी, ऐंठन, चुभन, कष्ट, दर्द, तकलीफ। |
टुकड़ा- अंश, खंड, भाग, हिस्सा, विभाग। |
टूटा- खंडित, भग्न, क्षत-विक्षत, दुबला, कमजोर, निर्धन, दीन, गरीब। |
टेढ़ा- कुटिल, टेढ़ा-मेढ़ा, घुमावदार, अटपटा, पेंचीदा, जटिल, कठिन, मुश्किल। |
टेर- बुलावा- गुहार, पुकार, आह्वान। |
टोकरी- झाँपी, झपोली, डलिया, चँगेरी, खाँची। |
टोना- टोटका, जादू, यंत्रमंत्र, लटका। |
टोला- मुहल्ला, टोली, पुर, कूचा, उपनगरी, कालोनी। |
टोहना- टोह लेना, पता लगाना, खोजना, ढूँढ़ना, अनुसंधान करना। |
ठंड- ठंड, शीत, सर्दी। |
ठंडा- शीतल, सर्द, शांत, गम्भीर, सुस्त, मंद, धीमा, उदासीन, भावहीन। |
ठग- छली, छलिया, फ़रेबी, वंचक, धूर्त, धोखेबाज। |
ठगना- छलना, धोखा देना, चकमा देना, भुलावा, लूटना, लूट लेना, चूना लगाना, ऐंठना। |
ठगी- कपट, मायाजाल, छल, बेईमानी, धोखेबाजी, उचक्कापन, जालासाजी। |
ठटरी- कंकाल, पंजर, अस्थिपंजर, ठठरी। |
ठठोली- मजाक, परिहास, ठट्ठा, ठिठोली, दिल्लगी। |
ठन-ठन गोपाल- निर्धन, गरीब, दरिद्र, अकिंचन। |
ठसक- नखर, चोंचला, मान, अभिमान, शान, गर्व, घमंड। |
ठहरना- रुकना, थमना, टिकना, विराम, स्थित होना, प्रतीक्षा करना, इंतजार करना। |
ठहाका- कहकहा, अट्टहास, खिलखिलाना। |
ठाँव- स्थान, जगह, ठिकाना। |
ठाकुरद्वारा- मंदिर, देवालय, शिवाला, देवस्थान। |
ठाट- तड़क-भड़क, शोभा, सजावट, आयोजन, तैयारी, व्यवस्था, प्रबंध, झुंड, दल, समूह। |
ठाली- बेरोजगार, ठलुआ, बेकार। |
ठिंगना- बौना, वामन, नाटा। |
ठिकाना- स्थान, जगह, अड्डा, आयोजन, प्रबंध, व्यवस्था। |
ठिठक जाना- ठहर जाना, सहमना, रुकना, ठिठकना। |
ठिठुरना- शीत लगना, काँपना, थरथराना, सिकुड़ना। |
ठिठोली- चुहल, फबती, व्यंग्य, मजाक, उपहास, दिल्लगी। |
ठिल्ली- गगरी, गागर, घड़ा, मटकी। |
ठीक- उपयुक्त, उचित, मुनासिब। |
ठीक-ठीक- पूर्णरूपेण, पूरी तरह से, सही तौर पर, सीधे-सीधे तौर पर, भली प्रकार से, ठीक तरह से। |
ठुकराना- तिरस्कार करना, अपमान करना, अवज्ञा करना, अस्वीकार करना, नामंजूर करना, लात मारना, असहमति प्रकट करना। |
ठुड्डी- ठुड्डी, हनु, चिबुक, ठोड़ी। |
ठेका- निविदा, प्रस्ताव, टेण्डर, संविद, जिम्मा, इजारा, पट्टा। |
ठेठ- निपट, निरा, बिल्कुल। |
ठेलना- खिसकाना, बढ़ाना, ढकेलना, धकियाना, सरकाना। |
ठेस- चोट, आघात, धक्का। |
ठोकर- धक्का, टक्कर, आघात, चोट, ठेस। |
ठौर- स्थान, जगह, ठिकाना, अवसर, मौका। |
डंका- नगाड़ा, भेरी, दुंदभि, धौंसा। |
डंडा- सोंटा, छड़ी, लाठी। |
डंस- मच्छर, मस, डाँस, मच्छड़। |
डकारना- डकार लेना, गरजना, दहाड़ना। |
डगमगाना- डावाँडोल होना, अस्थिर होना, काँपना, हिलना, लड़खड़ाना, थरथराना, विचलित होना। |
डगर- राह, रास्ता, पथ, मार्ग, पंथ। |
डफला- डफ, चंग, खंजरी। |
डब्बा- डिब्बा, ढक्कनदार, बर्तन, केस, कम्पार्टमेन्ट। |
डर- आतंक, धाक, रौब, त्रास, खौफ, भय, दहशत, भीति। |
डरना- भयभीत होना, त्रास पाना, आतंकित होना, भय खाना, त्रस्त होना। |
डरपोक- भीरु, भयभीत, त्रस्त, कायर, कापुरुष, आतंकित करना। |
डरा हुआ- आशंकित, आतंकित, भयभीत, भयग्रस्त, त्रस्त। |
डराना- आतंकित करना, भयभीत करना, हतोत्साहित करना, भयातुर करना, थर्रा देना। |
डरावना- भयावह, भयंकर, भयानक, भयप्रद, विकराल, आतंकपूर्ण, विकट, खौफनाक, खतरनाक। |
डसना- डंक मारना, डाँस मारना, काटना, दंश। |
डाँटना- तिरस्कार करना, फटकारना, भला-बुरा कहना, आड़े हाथों लेना, डपटना, धुतकारना, धमकी, धिक्कार, लताड़ना, झाड़ना। |
डाँवाडोल- अस्थिर, गतिशील, परिवर्तनशील, विचलित, डगमगाता हुआ। |
डाका डालना- अपहरण, लूटमार करना, लूटना, डाकाजनी। |
डायन- डाकिनी, पिशाचनी, भूतनी। |
डायरी- दिनचर्या, रोजनामचा, दैनिकी, दैनंदिनी। |
डाल- डाली, टहनी, वृंत, शाखा। |
डाली- भेंट, उपहार। |
डाह- जलन, दाह, कुढ़न, ईर्ष्या। |
डाह- द्वेष, ईर्ष्या, जलन, कुढ़न। |
डींग मारना- डींग हांकना, बड़ी-बड़ी बातें करना, गप्प मारना, लंबी-चौड़ी मारना। |
डील-डौल- रूप, स्वरूप आकृति, आकार, ढाँचा, बनावट, कदकाठी, लम्बाई-चौड़ाई, शरीर रचना, देह, विन्यास, शारीरिक गठन। |
डुबकी लगाना- अवगाहन करना, गोता लगाना। |
डुबाना- जल समाधि देना, निमग्न करना, डुबो देना, प्लावन करना, बुड़ाना। |
डूबना- समाना, डुबकी लगाना, गोता लगाना, मग्न होना, तल्लीन होना, बर्बाद होना, नष्ट होना। |
डेरा- ठिकाना, ठहराव, मुकाम, खेमा, घर, निवास, वास, वासस्थान। |
डोरा- धागा, डोर, तागा, सूत्र, सूत, ताँत, सूता, रस्सी। |
डोरी- डोर, रस्सी, सुतली, ताँत, जेवरी। |
डोली- पालकी, डोला, शिविका, सवारी, मियाना। डाकू- दस्यु, लुटेरा, डकैत, बटमार, राहजन। |
ढँग- रीति, रचना, बनावट, ढाँचा, युक्ति, उपाय, आचरण, व्यवहार, चाल-ढाल, पहचान, अवस्था, दशा, तौरतरीका। |
ढब- ढंग, रीति, तरीका, ढर्रा। |
ढहाना- उद्ध्वस्त करना, खंडकरण करना, तोड़-फोड़ देना, गिराना, गिरवाना। |
ढाँचा- पंजर, ठठरी। |
ढाढ़स- आश्वासन, धीरज, तसल्ली, दिलासा। |
ढिंढोरा- मुनादी, ढँढोरा, डुगडुगी, डौंड़ी। |
ढिग- समीप, निकट, पास, आसन्न। |
ढिठाई- असभ्यता, निर्लज्जता, हठ, जिद्द, जिद्दीपन। |
ढिबरी- दीया, चिराग, डिबिया, लैंप। |
ढिलाई- ढीलापन, सुस्ती, आलस्य। |
ढीठ- धृष्ट, उद्दंड, निर्लल्ज, हठी, जिद्दी, मुँहजोर, दुस्साहसी। |
ढीला-ढाला- शिथिलता, आलसी, सुस्ती, अतत्परता। |
ढूँढ- खोज, तलाश। |
ढेर- राशि, पिंड, पुंज, बहुत, ज्यादा, अधिक। |
ढोंग- पाखंड, प्रपंच, कपट, छल, छिपाव, ढोंगबाजी। |
ढोंगी- पाखंडी, धूर्त, छली, रंगा, सियार, बगुलाभगत। |
ढोर- चौपाया, मवेशी। |
ढोल- ढोलकी, ढोलक, पटह, प्रणव। |
तंग- दुःखी, परेशान, हैरान, धनहीन, गरीब, दरिद्र। |
तंगदस्त- तंगहाल, गरीब, फटेहाल, निर्धन। |
तंज- कटाक्ष, ताना, व्यंग्य, फबती, छींटाकशी। |
तंतु- सूत, डोरा, धागा, सूत्र, डोर, ताँत। |
तंदुल- धान, चावल, अक्षत, चाउर। |
तंद्रा- अर्धनिद्रा, झपकी, आलस्य, थकावट। |
तंबू- शामियाना, डेरा, छोलदारी, खेमा। |
तकदीर- किस्मत, मुकद्दर, नसीब, भाग्य, प्रारब्ध। |
तकरार- विवाद, लड़ाई, झगड़ा, कहासुनी, कटुवार्ता, संघर्ष। |
तकलीफ- कष्ट, दुःख, पीड़ा, क्लेश, दर्द, संकट, विपत्ति, मुसीबत, बीमारी। |
तट- कगार, किनारा, कूल, तीर, साहिल। |
तटस्थ- उदासीन, निरपेक्ष, अलग, निष्पक्ष। |
तटिनी- नदी, सरिता, दरिया, सलिला, तरंगिणी। |
तड़ाग- जलाशय, सरोवर, तालाब, पोखर। |
तड़ित- विद्युत, बिजली, दामिनी, सौदामिनी, गाज। |
तत्पर- उद्यत, कटिबद्ध, मुस्तैद, तैयार। |
तथागत- बुद्ध, सिद्धार्थ, बोधिसत्व, गौतम। |
तदबीर- उपाय, ढंग, रीति, विधि, तरीका, युक्ति। |
तन- काया, देह, शरीर, बदन, तनु। |
तनिक- जरा सा, थोड़ा सा, तिल भर, चुटकी भर, रत्ती भर। |
तनु- दुबला, पतला, अल्प, थोड़ा, कम, देह, शरीर, तन। |
तन्मय- लीन, तल्लीन, ध्यानमग्न, मग्न। |
तन्मयता- एकाग्रता, तल्लीनता, ध्यानस्थ, लगन। |
तपस्वी- तापस, मुनि, संन्यासी, व्रती, योगी, साधू, बैरागी। |
तपेदिक- टी.बी., दिक, यक्ष्मा, राजयक्ष्मा। |
तबाह- ध्वस्त, नष्ट, बरबाद। |
तम- अँधेरा, अंधकार, तिमिर, अँधियारा। |
तमा- रजनी, रात, निशा, रात्रि। |
तमारि- सूरज, सूर्य, दिवाकर, दिनकर, आदित्य, भानु, भास्कर। |
तरंग- लहर, ऊर्मि, उल्लोल, हिलोर, कंपन, मौज, लहर। |
तरकस- तूण, तूणीर, त्रोण, निषंग, इषुधी। |
तरकारी- शाक, सालन, सब्जी। |
तरनी- नौका, नाव, किश्ती, नैया। |
तरी- गीलापन, आर्द्रता, नमी, ठंडक, शीतलता, सर्दी। |
तरीका- विधि, ढंग, रीति, युक्ति, चाल, व्यवहार, आचरण। |
तरुण- युवक, युवा, जवान, नौजवान। |
तरुणाई- युवावस्था, यौवन, जवानी, जोबन। |
तरुवर- वृक्ष, पेड़, द्रुम, तरु, विटप, रूंख, पादप। |
तलवार- असि, कृपाण, करवाल, खड्ग, शमशीर चन्द्रहास। |
तसल्ली- दिलासा, ढाढ़स, सांत्वना। |
तहजीब- संस्कृति, सभ्यता, तमद्दुन। |
ताकना- देखना, घूरना, निहारना। |
तागा- धागा, सूत, डोरा। |
तात्पर्य- अभिप्राय, अर्थ, मतलब, आशय, हेतु। |
तादाम्य- ऐकात्म्य, ऐक्य, एकात्मता, अभिन्नता, समरूपता, तल्लीनता। |
तान- खींच, फैलाव, विस्तार, लय, स्वर, सुर। |
ताना- व्यंग्य, उपहास, खिल्ली, उलाहना, सूत। |
तानाशाह- अधिनायक, एकाधिकारी, निरंकुश, शासक। |
तामरस- कमल, पंकज, सरसिज, नीरज, पुण्डरीक, इन्दीवर। |
तारा- नक्षत्र, सितारा, तारक, किस्मत, भाग्य, ग्रह। |
तारीख- तिथि, दिनांक, मिति। |
तालमेल- सामंजस्य, समध्वनि, स्वरसंगति, स्वरैक्य। |
तालाब- सरोवर, जलाशय, सर, पुष्कर, ह्रद, पद्याकर , पोखरा, जलवान, सरसी, तड़ाग। |
तालिका- सूची, सारणी, सूचीपत्र। |
तिजारत- व्यवसाय, व्यापार, सौदागरी। |
तिमिर- तम, अंधकार, अंधेरा, तमिस्त्रा। |
तिरस्कार- अपमान, उपेक्षा, अनादर, फटकार, डाँट। |
तिरिया- स्त्री, औरत, महिला, ललना। |
तीखा- तीता, कडुवा, कटु, तेज। |
तीमारदारी- सेवाटहल, परिचर्या, सेवासुश्रूषा। |
तीर- शर, बाण, विशिख, शिलीमुख, अनी, सायक। |
तीव्र- तेज, तीक्ष्ण, प्रखर, कटु, कडुवा, तीता। |
तुंग- ऊँचा, उन्नत, उग्र, तीव्र, प्रधान, मुख्य। |
तुच्छ- खोखला, सारहीन, निःसार, अल्प, थोड़ा, नीच, घटिया, दो कौड़ी का, दुष्ट। |
तुरंग- घोड़ा, अश्व, हय, घोटक, तुरग। |
तुला- तराजू, काँटा, धर्मकाँटा। |
तूफान- आंधी, झंझा, चक्रवात, तीव्रगति। |
तेज- चमक, प्रकाश, जोर, बल, प्रताप, प्रभाव। |
तेजस्वी- कांतिमान, तेजयुक्त, तेजवान, प्रकाशमय, तेजोमय, ज्योतिर्मय, आलोकमय, प्रभावशाली। |
तैयार- उद्यत, तत्पर, प्रस्तुत, कटिबद्ध, मुस्तैद, उपस्थित, सन्नद्ध, उत्सुक, उन्मुख। |
तोता- शुक, सूआ, कीर, प्रियदर्शन, सुग्गा, मियाँमिट्ठु। |
तोता- सुग्गा, शुक, सुआ, कीर, रक्ततुण्ड, दाड़िमप्रिय। |
तोष- तृष्टि, संतोष, तृप्ति, प्रसन्नता, आनंद, खुशहाली। |
त्योहार- उत्सव, पर्व, समारोह। |
त्राण- रक्षा, डर, आशंका, संत्रास। |
त्रुटि- कमी, न्यूनता, अभाव, अशुद्धि, भूल, चूक, अपराध। |
त्वचा- चर्म, चमड़ा, चमड़ी, खाल। |
थंभ- खंभ, खंभा, स्तम्भ। |
थका माँदा- क्लान्त, श्रान्त, परिश्रान्त, थका हुआ, उकताया हुआ। |
थकान- थकावट, श्रांति, थकन, परिश्रांति, क्लांति। |
थपेड़ा- थप्पड़, चपेट, तमाचा, झापड़, चाँटा, धक्का, टक्कर। |
थप्पड़- तमाचा, झापड़। |
थल- स्थान, स्थल, भूमि, धरती, जमीन, जगह। |
थवई- राज, राजगीर, मिस्त्री, राजमिस्त्री। |
थाक- ढेर, समूह। |
थाती- जमापूँजी, धरोहर, अमानत। |
थाह- अंत, सीमा, हद, पता, परिचय, जानकारी, अंदाज। |
थोड़ा- अल्प, न्यून, जरा, कम। |
थोथा- सारहीन, खोखला, पोला, व्यर्थ, तुच्छ, दुष्ट, निकम्मा, खाली। |
थोपना- लेपना, चढ़ाना, जमाना, आरोपित करना, कलंकित करना, बदनाम करना, चिपकाना। |
थोबड़ा- मुखड़ा, मुँह, थूथन। |
दंग- विस्मित, चकित, घबराहट, भौचक्का। |
दंगल- कुश्ती, मल्लयुद्ध, पहलवानी, बाहुयुद्ध। |
दंगा- उपद्रव, उत्पात, शोरगुल, लड़ाई, झगड़ा, फ़साद। |
दंड- डंडा, सोंटा, लाठी, छड़ी, जुर्माना, सजा। |
दक्ष- निपुण, प्रवीण, चतुर, कुशल, होशियार। |
दगाबाज- नमकहराम, बेवफा, धोखेबाज, कपटी, छली। |
दधि- दही, गोरस, मट्ठा, तक्र। |
दनुज- असुर, दानव, दैत्य, राक्षस, निशाचर। |
दफा- बेर, आवृत्ति, बार। |
दफ्तर- कार्यालय, आफिस। |
दबदबा- रोब, डर, खौफ, भय, आतंक। |
दम- ताकत, बल, शक्ति, दमखम। |
दया- अनुकंपा, अनुग्रह, करुणा, कृपा, प्रसाद, संवेदना, सहानुभूति, सांत्वना। |
दयामय- दयायुक्त, दयावान, दयालु, दयाशील, करुणामय, दीनबंधु। |
दयाहीन- ह्रदयहीन, बेदर्द, संवदेनाशून्य, अकरुण, बेरहम, निर्दय, कठोर। |
दर- भाव, मूल्य, रेट, कीमत। |
दरख्त- वृक्ष, तरु, पेड़, विटप, द्रुम। |
दरबान- द्वारपाल, प्रतिहार, ड्योढ़ीदार। |
दरवाजा- द्वार, किवाड़, कपाट, पल्ला। |
दरार- रंक, निर्धन, कंगाल, दीन, गरीब, फटीचर, फटेहाल। |
दरिद्र- निर्धन, ग़रीब, रंक, कंगाल, दीन। |
दरियादिल- उदार, दानी, दानशील, फ़राख़दिल। |
दरीचा- खिड़की, गवाक्ष, झरोखा। |
दर्जा- श्रेणी, पद, पदवी, हद, सीमा, कक्षा, क्लास, वर्ग, श्रेणी। |
दर्द- पीड़ा, व्यथा, दुःख, तकलीफ, करुणा, दया, तरस। |
दर्प- घमंड, अहंकार, गर्व, अभिमान, उदंडता, दबदबा, प्रभाव। |
दर्पण- शीशा, आरसी, आईना, मुकुर। |
दर्शन- भेंट, मुलाकात, साक्षात्कार, आमना-सामना, देखा-देखी। |
दल- पत्र, पत्ता, पंखुड़ी, समूह, झुंड, गुट, गिरोह। |
दलना- पीसना, कुचलना, मसलना, नष्ट करना, ध्वस्त करना, तोड़ना, खंडित करना। |
दवा- औषध, दवाई, इलाज, चिकित्सा, उपचार, दवा-दारू। |
दशकंधर- दशानन, लंकापति, दशकंठ, रावण। |
दशरथ- अवधेश, कौशलपति, दशस्यंदन, रावण। |
दशा- अवस्था, हालत, स्थिति, हाल। |
दस्ता- डंडा, सोंटा, छड़ी, टुकड़ी, दल, समूह। |
दस्तावेज- अधिकारपत्र, प्रलेख, प्रपत्र, क़ानूनी, कागज। |
दस्तूर- रीति-रिवाज, प्रथा, परंपरा, चलन। |
दस्यु- डाकु, चोर, लुटेरा, डकैत। |
दाँत- दशन, रदन, रद, द्विज, दन्त, मुखखुर। |
दाँव- दफा, अवसर, मौका, युक्ति, चाल। |
दाई- धात्री, धाय, उपमाता, आया। |
दाग- धब्बा, निशान, चिन्ह, अंक, दोष, कलंक। |
दादा- पितामह, बाबा, आजा। |
दादी- पितामही, आजी। |
दादुर- मेंढक, मंडूक, भेक। |
दानव- असुर, राक्षस, निशाचर, दैवारि। |
दारा- बीवी, पत्नी, अर्धांगिनी, वामांगिनी, गृहणी। |
दावा- अधिकार, मुकदमा, जोर, गर्व, घमंड। |
दास- नौकर, चाकर, सेवक, परिचारक, अनुचर, भृत्य, किंकर। |
दासी- परिचारिका, अनुचरी, बाँदी, नौकरानी। |
दिखावटी- दर्शनार्थ, दिखाऊ। |
दिन- दिवस, याम, दिवा, वार, प्रमान, वासर, अह्न। |
दिनकर- सूरज, सूर्य, भानु, भास्कर, दिवाकर, रवि, दिवेश, दिनेश। |
दिमाग- मस्तिक, जेहन, मगज, भेजा, स्मरण शक्ति, मानसिक शक्ति, बुद्धि, प्रज्ञा, मेधा। |
दिल- ह्रदय, कलेजा, जी, मन, जिया, हिया, घट। |
दिलावर- बहादुर, साहसी, वीर, उत्साही, साहसिक, हिम्मती। |
दिलासा- आश्वासन, ढाढ़स, तसल्ली, धैर्य, धीरज। |
दिवंगत- स्वर्गीय, मृत, मरहूम, परलोकवासी। |
दिव्य- स्वर्गिक, लोकातीत, प्रकाशवान, चमकीला, मनोहर, सुन्दर, भव्य। |
दिशा- ओर, तरफ, दिक्, जानिब। |
दीक्षा- गुरुमंत्र, मंत्रोपदेश, उपनयन, संस्कार। |
दीदा- नेत्र, नयन, आँख, चक्षु। |
दीन- ग़रीब, दरिद्र, रंक, अकिंचन, निर्धन, कंगाल। |
दीप- दीपक, चिराग, दीया, प्रदीप, बत्ती, संदीप, शमा, वर्तिका। |
दीपक- दीप, दीया, प्रदीप। |
दीप्ती- प्रकाश, उजाला, प्रभा, आभा, चमक, रोशनी, शोभा। |
दीर्घ- बड़ा, लंबा, विशाल, बड़ा, ऊँचा, विस्तृत। |
दीवाली- दीपावली, दीपमाला, दीपमालिका, दीपोत्सव। |
दुःख- पीड़ा, कष्ट, व्यथा, वेदना, संताप, संकट, क्लेश, यातना, यन्तणा, शोक, खेद, पीर। |
दुःशील- अविनीत, अभद्र, अशिष्ट, उद्दंड। |
दुनिया- जग, जगत, खलक, जहान, विश्व, संसार, भव। |
दुबला- पतला, क्षीण, तनु, कमजोर, निर्बल, दुर्बल। |
दुर्गम- दुर्जेय, दुर्बोध, विकट, कठिन, अगम्य, दुर्गमनीय। |
दुर्गा- चंडिका, भवानी, कुमारी, कल्याणी, सिंहवाहिनी, कामाक्षी, सुभद्रा, महागौरी, कालिका, शिवा, चण्डी, चामुण्डा। |
दुर्गुण- अवगुण, ऐब, बुराई, खामी। |
दुर्जन- दुष्ट, खल, शठ, असाधु, पतित, असज्जन। |
दुर्दशा- बुरी, दशा, खराब, हालत, अवस्था, दुर्गति। |
दुर्भिक्ष- अकाल, दुकाल, दुष्काल, सूखा। |
दुर्लभ- असुलभ, अनोखा, विरल, अनूठा, कठिन, दुर्गम, |
दुविधा- धर्मसंकट, सन्देह, आगा-पीछा, असमंजस, उधेड़बुन, अनिश्चय। |
दुश्मन- रिपु, वैरी, अरि, शत्रु, बैरी। |
दुष्कर- कठिन, दुसाध्य, दूभर, मुश्किल। |
दुष्ट- खल, दुराचारी, दुर्जन, धूर्त, लुच्चा, बदमाश। |
दुष्ट- पापी, नीच, दुर्जन, अधम, खल, पामर। |
दूत- संदेशवाहक, चर, राजदूत, प्रतिनिधि, राजनयिक, सफीर। |
दूध- दुग्ध, दोहज, पीयूष, क्षीर, पय, गौरस, स्तन्य। |
दूर- परे, पृथक, अलग, भिन्न। |
दृढ- पुष्ट, मजबूत, कड़ा, शक्तिशाली, स्थायी, अटल, निडर, निर्भय, दृष्टि, विचार, सिद्ध। |
दृष्टि- वर्षा, बारिश, मेघ, बरसात। |
दृष्टिकोण- मत, नजरिया, परिपेक्ष्य। |
देखभाल- देखरेख, निर्देशन, रखवाली, निगरानी, निरीक्षण। |
देव-अमर, देवता, सुर, निर्जर, वृन्दारक, आदित्य। |
देवता- अमर, देव, सुर, त्रिदिवेश, विश्वरूप, आकाशचारी। |
देवता- सुर, देव, अमर, वसु, आदित्य, निर्जर, त्रिदश, गीर्वाण, अदितिनंदन, अमर्त्य, अस्वप्न, आदितेय, दैवत, लेख, अजर, विबुध। |
देवमंदिर- देवालय, प्रासाद, देवस्थान, मंदिर। |
देववाला- देववधू, देवांगना, अप्सरा, मेनका। |
देश- राष्ट्र, राज्य, मुल्क। |
देशज- देशजात, देशीय, देशी, मुल्की, वतनी। |
देशाटन- यात्रा, विहार, पर्यटन, देशभ्रमण। |
देह- काया, तन, शरीर, वपु, गात। |
देह- शरीर, तन, बदन, काया। |
देहाती- ग्रामवासी, ग्रामीण, ग्राम्य। |
दैत्य- असुर, इंद्रारि, दनुज, दानव, दितिसुत, दैतेय, राक्षस। |
दैत्य- असुर, राक्षस, रजनीचर, निशाचर, पिशाच। |
दोगला- संकर, वर्णसंकर, हरामी, अधर्मज। |
दोष- अवगुण, ऐब, खराबी, विकार, खामी, बुराई, अपराध, कुसूर, जुर्म। |
दोषी- अपचारी, कदाचारी, अपराधी, कसूरवार, दुर्गुणी। |
द्रव्य- धन, वित्त, सम्पदा, विभूति, दौलत, सम्पत्ति। |
द्रव्य- वस्तु, पदार्थ, चीज, सामग्री, धन, दौलत, रुपया-पैसा। |
द्राक्षा- अंगूर, दाख, रसा, रसाला। |
द्रुत- तेज, शीघ्रगामी, त्वरित, क्षिप्र। |
द्रोपदी- पांचाली, कृष्णा, याज्ञसेनी, सैरंध्री, द्रुपदसुता। |
द्वंद्व- दुविधा, कशमकश, उधेड़बुन। |
द्वेष- शत्रुता, वैर, दुश्मनी, विद्वेष, विरोध। |
द्वेषी- विद्वेषी, ईर्ष्यालु, विरोधी। |
द्वैत- जोड़ा, युगल, द्वय, यमल, युग, युति। |
द्वैपायन- वेदव्यास, व्यास, पाराशर, कृष्ण। |